फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM yogi opened chest on demand in niti aayog meeting

नीति आयोग की बैठक में योगी ने खोला मांगों का पिटारा

Sun, 23 Apr 2017 09:25 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sun, 23 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
CM yogi opened chest on demand in niti aayog meeting
नीति आयोग

नीति आयोग संचालन परिषद की तीसरी बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को जमीन पर उतारने के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालों की सूची का हर पांच साल में नए सिरे से आकलन कराने की मांग की है।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि को 60 फीसदी से बढ़ा कर 75 फीसदी करने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य का केंद्र पर बकाया 10000 करोड़ की राशि तत्काल जारी करने और एससी-एसटी स्कॉलरशिप के लिए 2000 करोड़ की केंद्रीय सहायता मांगी।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि बीपीएल सूची को लेकर बड़ा विवाद होता रहा है। इस विवाद को खत्म करने और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सही मायने में धरातल पर उतारने केलिए बीपीएल सूची की हर पांच साल बाद समीक्षा करने और जरूरत के मुताबिक बदलाव लाने की जरूरत है। इसके लिए बने कार्यदल को जरूरी निर्देश दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान योगी ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम की जम कर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय बोझ से बचाने केलिए इस कार्यक्रम के तहत राशि के मद में केंद्र की हिस्सेदारी को 60 फीसदी से बढ़ा कर 75 फीसदी किया जाना चाहिए।

हालात बदलने के लिए कई योजनाएं-कार्यक्रम शुरू

CM yogi opened chest on demand in niti aayog meeting
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF

योगी ने स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत आउटसोर्सिंग को कम करने और इस कमी को पूरा करने केलिए स्कूल के शिक्षकों को ही प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के लिए बाहर की एजेंसियों की मदद लेने पर बहुत ज्यादा धनराशि खर्च हो रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम ने इसी दौरान पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़ेपन का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि सूबे की नई सरकार इन क्षेत्रों में हालात बदलने के लिए कई योजनाएं-कार्यक्रम शुरू करना चाहती है। इन क्षेत्रों को विकास की दौड़ में बनाए रखने केलिए योगी ने 15000 करोड़ की केंद्रीय सहायता देने की मांग की। उन्होंने राज्य की सड़कों के गड्ढे को भरने के लिए भी केंद्र से मदद मांगी। सोलर इंडिया मिशन के लिए 22000 सोलर पंप की मांग करते हुए योगी ने अक्टूबर 2018 तक पूरे सूबे को खुले में शौच से मुक्त कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed