{"_id":"5c65095cbdec22578f2a989b","slug":"cm-v-narayanasamy-is-sitting-on-a-dharna-against-lg-kiran-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद अब पुडुचेरी में उपराज्यपाल और सीएम के बीच ठनी, हालात बेकाबू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली के बाद अब पुडुचेरी में उपराज्यपाल और सीएम के बीच ठनी, हालात बेकाबू
Thu, 14 Feb 2019 11:53 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
राज भवन के बाहर धरना
- फोटो : ANI
एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच तनाव जारी है। अब दिल्ली में अफसरों पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकार क्षेत्र जैसे मसलों पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच को यह केस सौंप दिया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
वहीं दूसरी तरफ एक अन्य केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी के घर राज भवन के बाहर राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्री धरने पर बैठे हुए हैं।
भीड़ को शांत कराने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। धरनास्थल पर बैठे सभी लोग रात को मुख्यमंत्री नारायणसामी समेत राज भवन के बाहर ही सोए हैं। धरने से संबंधित तस्वीरें और वीडियो मुख्यमंत्री लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।
सीएम ने क्या कहा खत में?
उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा है, "उन्होंने (सीएम) ने मुझे 7 फरवरी को खत लिखा, जिसमें 36 मुद्दों को सुलझाने की बात की गई। इसमें कई मुद्दे हैं ही नहीं या उन्हें सुलझा लिया गया है। मुझे वो खत 8 फरवरी को मिला। कल वो धरने पर बैठ गए, ये कहते हुए कि उन्हें जवाब चाहिए। उस खत में ये कहीं नहीं लिखा है कि मैंने अगर 13 फरवरी तक जवाब नहीं दिया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।"किरण बेदी ने आगे कहा, "मैंने उन्हें खत लिखकर कहा था कि आप आ सकते हैं और 21 फरवरी को सुबह 10 बजे मुझे मिल सकते हैं क्योंकि मैं आज से 20 फरवरी तक दौरे पर हूं। और मुझे कहें कि क्या सही हो सकता है। वह अभी भी वहां बैठे हैं। वह लोगों को हेलमेट नहीं पहनने दे रहे हैं।"
#Visuals from outside Raj Nivas in Puducherry where CM V Narayanasamy is sitting on a dharna against Lieutenant Governor Kiran Bedi. pic.twitter.com/1eF2FqbI4J
— ANI (@ANI) February 14, 2019
मुख्यमंत्री 39 प्रस्तावों को राज्यपाल द्वारा खारिज किए जाने से नाराज हैं। वह बुधवार से अपने मंत्रियों के साथ धरने पर बैठे हैं। यहां अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस ने भीड़ बढ़ती देख बैरीकेड लगा दिए हैं। बावजूद इसके किरण बेदी के खिलाफ धरना जारी है।
धरनास्थल पर पहुंचकर कांग्रेस और डीएमके के विधायकों ने भी धरने को अपना समर्थन दिया है। नारायणसामी ने साफ कर दिया है कि उनके प्रस्तावों पर राज्यपाल से सकारात्मक जवाब मिलने पर ही धरने से उठेंगे।
राज निवास के बाहर काली कमीज पहने मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके मंत्रियों की मांग है कि मुफ्त चावल बांटने की योजना सहित 39 सरकारी प्रस्तावों को उपराज्यपाल मंजूरी दें।
सीएम ने आरोप लगाया कि विभिन्न मामलों पर उनकी स्वीकृति के लिए भेजी गईं फाइलों को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में उपराज्यपाल ने बिना लोगों को जागरूक किए हेलमेट पहनने को अनिवार्य कर दिया जो कि साफ दर्शाता है कि वह अपनी मनमानी करने के साथ ही जनता को प्रताड़ित कर रही हैं।
वहीं उपराज्यपाल किरण बेदी ने इस मामले में मुख्यमंत्री नारायणसामी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र ट्वीट करते हुए लिखा, 'वह धरने पर बैठने के स्थान पर मुझसे मिल सकते थे। वह एक पत्र लिखते हैं और उसके जवाब के लिए राज निवास का मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।'