फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shivraj Singh Chauhan praised the veterinarians duty of loyalty, said that such officers and employees build Madhya Pradesh

सीएम ने की पशु-चिकित्सक की जमकर तारीफ, कहा- मध्यप्रदेश को ऐसे अधिकारी, कर्मचारी गढ़ते हैं

Tue, 12 Jan 2021 12:04 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, निवाड़ी
पीटीआई, निवाड़ी Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
CM  Shivraj Singh Chauhan praised the veterinarians duty of loyalty, said that such officers and employees build Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

बर्ड फ्लू की जांच के लिए कौओं के नमूने लेकर अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर 350 किलोमीटर का सफर कर मध्यप्रदेश में निवाड़ी से भोपाल तक आने वाले पशु चिकित्सक की कर्तव्य निष्ठा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को ऐसे अधिकारी और कर्मचारी ही गढ़ते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र के सहायक पशु चिकित्साधिकारी आरपी तिवारी ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को नमूने लेकर भोपाल ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन पृथ्वीपुर से 60 किलोमीटर दूर टीकमगढ़ पहुंचने उनकी भोपाल की बस छूट गयी। इसके बाद रात में झांसी से भोपाल के लिये ट्रेन की सीट का आरक्षण पाने में भी वह असफल रहे।
विज्ञापन


सोमवार को 54 वर्षीय तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, बस छूटने के बाद मैंने अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल से भोपाल जाने का फैसला किया। रात में रास्ते में बहुत ठंड लगी लेकिन हम रविवार को भोपाल पहुंचने और बर्ड फ्लू के परीक्षण के लिये मृत कौओं को जांच केन्द्र में पहुंचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट किया, आरपी तिवारी के जज्बे को प्रणाम करता हूं। आपने कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति का अद्भुत उदाहरण समाज के सामने रखा है। मध्यप्रदेश को आप जैसे अधिकारी और कर्मचारी ही गढ़ते हैं। मेरी ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed