फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM post not vacant, no doubt that I will continue in the position, asserts Siddaramaiah

Karnataka: सिद्धारमैया ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मुख्यमंत्री की सीट खाली नहीं, मैं पद पर बना रहूंगा

Wed, 11 Sep 2024 03:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के दावों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि राज्य में मुख्यमंत्री का पद अभी किसी के लिए खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे इस पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन
CM post not vacant, no doubt that I will continue in the position, asserts Siddaramaiah
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री का पद अभी किसी के लिए खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे इस पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन

 

सिद्धारमैया की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब जमीन आवंटन मामले में मुकदमे के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती देने याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। कांग्रेस के कुछ नेता नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में लगे हैं। उनमें से कुछ ने खुले तौर पर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


मीडिया के सवालों के जवाब में सिद्धारमैया ने कहा, "किसी ने कोई बयान नहीं दिया। किसी ने नहीं कहा कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे। (मुख्यमंत्री की) सीट खाली नहीं है। फिर कोई क्यों कहे कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे? हर कई यही कह रहा है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे।" जब उन्हें बताया गया कि कुछ नेताओं ने कहा है कि अगर सिद्धारमैया निर्देश देंगे तो वे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, इस पर उन्होंने कहा, जब पद ही खाली नहीं है, तो कोई ऐसा निर्देश क्यों देगा?
विज्ञापन
विज्ञापन




यह पूछे जाने पर कि क्या कुछ कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री का पद खाली होने को लेकर शक है, सिद्धारमैया ने कहा, कोई शक नहीं है। मैं इस पद पर बना रहूंगा। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक पत्र लिखा, जिसमें नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में मुख्यमंत्री के पद के लिए दावेदारी कर रहे वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी नेताओं को चेतावनी देने का आग्रह किया गया। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में मौजूदा और पूर्व सांसद और कुछ पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। 

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मंजूनाथ भंडारी और विधान पार्षद दिनेश गूली गौड़ा ने सोमवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के कार्यकाल को लेकर अटकलों पर विराम लगाने का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में मुख्यमंत्री के पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, गृह मंत्री जी. परमेश्वर और मंत्री सतीश जारकीहोली के नाम भी चर्चाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed