फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Naveen Patnaik Recommends Centre For Compulsory Retirement Of Tainted IFS Officer Abhay Kant Pathak

ओडिशाः सीएम पटनायक ने की आईएफएस अभय कांत पाठक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की सिफारिश

Thu, 17 Dec 2020 06:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Dec 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
CM Naveen Patnaik Recommends Centre For Compulsory Retirement Of Tainted IFS Officer Abhay Kant Pathak
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik - फोटो : पीटीआई

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र को पत्र लिखकर दागी भारतीय वन सेवा अधिकारी अभय कांत पाठक की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए सिफारिश की है। गुरुवार को केंद्र को लिखे अपने पत्र में सीएम नवीन पटनायक ने कहा है कि यह पहली बार है कि भ्रष्टाचार के आधार पर ओडिशा सरकार द्वारा एक भ्रष्ट वन सेवा अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि अभय कांत पाठक और उनके बेटे आकाश पाठक को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर 20 करोड़ से अधिक की धनराशि गलत तरीके से लेने का आरोप है। आरोप है कि पाठक ने अपने बेटे आकाश पाठक के बैंक खातों में अपनी अघोषित संपत्ति का नकद जमा कर रहे थे और अपने बेटे को टाटा मोटर्स के फर्जी एमडी के रूप में धोखाधड़ी करने में मदद कर रहे थे। 
विज्ञापन


पटनायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाठक स्वयं मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी उच्च-ब्रांड की महंगी कारों का उपयोग कर रहे थे। लॉकडाउन अवधि के दौरान वह और उनका बेटा चार्टर्ड विमानों में पूरे भारत में उड़ रहे थे और फाइव स्टार होटलों में रह रहे थे। पिता और पुत्र दोनों अपनी इस काली कमाई और दिखावे के लिए निजी सुरक्षा गार्ड व बाउंसर का उपयोग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed