{"_id":"61bb946095337e6a79295a46","slug":"cm-mamta-banerjee-said-those-who-accused-of-obstructing-durga-puja-in-west-bengal-should-now-be-ashamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी का हमला: कहा- बंगाल में दुर्गा पूजा में बाधा डालने का आरोप लगाने वालों को अब शर्म आनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी का हमला: कहा- बंगाल में दुर्गा पूजा में बाधा डालने का आरोप लगाने वालों को अब शर्म आनी चाहिए
Fri, 17 Dec 2021 01:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
यूनेस्को ने कोलकाता में दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा दिया है। इसके बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विपक्षी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी सरकार पर दुर्गा पूजा के दौरान बाधा डालने का आरोप लगाया था उनका सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।
विज्ञापन
बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने दुर्गा पूजा को बड़ा मुद्दा बनाया था। साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी तुष्टिकरण की राजनीति करती है और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों को इसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों को दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
यूनेस्को से दर्जा मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोगों ने हमारे खिलाफ झूठ फैलाया था। उन्होंने कहा था कि हम राज्य में दुर्गा पूजा समारोह की अनुमति नहीं देते हैं। आज, उनका झूठ सामने आया है। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। आज, हमने जो हासिल किया है उसके लिए मुझे गर्व और सम्मानित महसूस हो रहा है।
विज्ञापन