फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm mamata banerjee will skip niti aayog meeting headed by pm modi

मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, ममता बोलीं- नहीं आऊंगी, ईद के दिन बाहर नहीं जाती

Sun, 03 Jun 2018 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 03 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
cm mamata banerjee will skip niti aayog meeting headed by pm modi

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 16 जून को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्रियों और नीति आयोग के सदस्यों के साथ ‘न्यू इंडिया 2022’ के विकास के एजेंडे पर चर्चा होनी है।

विज्ञापन

 
इसके अलावा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोहों के मसले पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। ममता ने यहां कहा, ‘मैं नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लूंगी। यह बैठक ईद के दिन बुलाई गई है जबकि मैं त्योहारों के मौके पर राज्य से बाहर नहीं जाती।’ 
विज्ञापन


पहले माना जा रहा था कि ममता अपनी जगह किसी अधिकारी को बैठक में भेज सकती हैं। लेकिन राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि बैठक का न्योता ममता के नाम होने के कारण उसमें किसी और को नहीं भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, यह चौथी बार होगा जब ममता नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों के विरोध में वर्ष 2015 से 2018 के बीच मुख्यमंत्री ने आयोग की तीन अन्य बैठकों में भी हिस्सा नहीं लिया था

अल्पसंख्यकों को संदेश देने की कोशिश

cm mamata banerjee will skip niti aayog meeting headed by pm modi
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि ईद के मौके पर आयोग की बैठक के लिए दिल्ली न जाकर ममता बनर्जी राज्य के अल्पसंख्यकों को संदेश देना चाहती हैं कि सरकार उनके त्योहारों के प्रति काफी गंभीर है। बता दें कि ईद के मौके पर ममता खुद भी महानगर के रेड रोड इलाके में होने वाले कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के साथ शामिल होती रही हैं।

तेल एवं एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर निशाना
मुख्यमंत्री ने तेल एवं एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की रसोई पर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कीमतों पर अंकुश लगाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed