फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Mamata Banerjee says Some parties and media houses never talk of west Bengal growth

West Bengal: ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कुछ पार्टियां हमेशा राज्य को बदनाम करने में लगी रहती हैं

Mon, 12 Sep 2022 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 12 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी जो दिल्ली पर शासन करती है, वह केवल व्यवधान चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दल कभी भी बंगाल की उपलब्धियों के बारे में बात नहीं करते। मीडिया का एक वर्ग भी ऐसा ही करता है।  

विज्ञापन
cm Mamata Banerjee says Some parties and media houses never talk of west Bengal growth
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कुछ राजनैतिक पार्टियां हमेशा केवल पश्चिम बंगाल की नकारात्मक छवि बनाने की कोशिश में लगी रहती हैं। साथ ही मीडिया का एक खास समूह भी इसमें उनका सहयोग करता है। उन्होंने ये आरोप उत्कर्ष बांग्ला स्कीम के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र के वितरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लगाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां उनकी सरकार द्वारा कौशल विकास और एमएसएमई क्षेत्र में किए गए कामों की उपेक्षा करते हैं। इसके तहत हमने एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। सीएम ममता ने जोर देकर कहा कि साल 2020-21 में कोरोना महामारी के दौरान देश के अन्य राज्यों की रोजगार दर में जहां 45 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन हमने उस समय में भी 40 प्रतिशत अधिक रोजगार पैदा किए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आम आदमी को चोट पहुंचाने वाले व्यवधानों को राज्य में किसी तरह की अनुमति नहीं देते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी जो दिल्ली पर शासन करती है, वह केवल व्यवधान चाहती है। इनमें से कुछ दल कभी भी बंगाल की उपलब्धियों के बारे में बात नहीं करते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया का एक वर्ग भी ऐसा ही करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया और अन्य राजनैतिक पार्टियों का अस तरह का व्यवहार हमारे कामों में अपनाई जाने वाली नीतियों और जरूरी जानकारी के प्रसार को रोकता है। ये जानकारी निवेशकों और उद्यमियों की मदद कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए तत्कालीन वाम मोर्चा शासन के खिलाफ भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उस सरकार ने बंगाल में औद्योगिक वातावरण को अपने शासन के 34 सालों के दौरान अव्यवस्थित राजनीति के चक्कर में बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed