फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee says failure to crack Nobel theft is big insult for people of West Bengal on his 161th birth anniversary

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ममता बनर्जी ने दी श्रृद्धांजलि, कहा- चोरी हुए नोबेल का पता न लगा पाना बंगाल के लोगों का अपमान

Mon, 09 May 2022 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 09 May 2022 10:51 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर का चोरी हुए नोबेल पुरस्कार को अभी तक ढूंढा न जा पाना बंगाल के लोगों का अपमान है।

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee says failure to crack Nobel theft is big insult for people of West Bengal on his 161th birth anniversary
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती पर उन्हें श्रृद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्हें मिले नोबेल पुरस्कार को अभी भी ढूंढा नहीं जा सका है जो 18 साल पहले चोरी हुआ था। बनर्जी ने कहा कि सीबीआई की यह विफलता बंगाल की जनता का बड़ा अपमान है। 

विज्ञापन


ममता ने कहा, 'यह हमें मिला पहला नोबेल था और किसी ने इसे हमसे छीन लिया। यह हमारा बहुत बड़ा अपमान है।' टैगोर को साल 1913 में गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। वह पहले एशियाई थे जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था। गीताजंलि टैगोर की कविताओं का एक संकलन है।
विज्ञापन


25 मार्च 2004 को विश्व भारती संग्रहालय के सेफ्टी वाल्ट से  मेडल और उद्धरण चोरी हो गए थे। 

बनर्जी ने कहा कि महान कवि अपने काम के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा, 'याद रखिए कि रवींद्रनाथ टैगोर को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। चोरी हुआ नोबेल पुरस्कार हमारे दिलों में अंकित है। कविगुरु केवल एक ही हो सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की एकता पर टैगोर की कविताओं का उल्लेख करते हुए बनर्जी ने कहा कि आज जब हम विभाजनकारी शक्तियां हमें बांटने की बात करती हैं, हम उस राष्ट्रगान की पंक्तियों को याद करते हैं जिन्हें टैगोर ने लिखा था। उन्होंने कहा कि टैगोर ने एकता को बढ़ावा देने के लिए और ब्रिटिश शासकों की नीतियों के खिलाफ राखी बंधन का आयोजन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed