{"_id":"61c42548ac049a15bd452148","slug":"cm-mamata-banerjee-guard-revolver-and-mobile-steal-police-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षाकर्मियों के दो रिवॉल्वर और मोबाइल ले उड़े चोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हड़कंप: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षाकर्मियों के दो रिवॉल्वर और मोबाइल ले उड़े चोर
Thu, 23 Dec 2021 01:15 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:15 PM IST
सार
सीएम के सुरक्षाकर्मियों के साथ रिवॉल्वर और फोन चोरी के बाद राज्य पुलिस हरकत में आ गई है।सीएम के सुरक्षाकर्मियों के साथ रिवॉल्वर और फोन चोरी के बाद राज्य पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री , पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की दो रिवॉल्वर चोरी कर ली गई है। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल और कुछ रुपये भी गायब हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को असम से ट्रेन में वापस आ रहे ममता बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों का एक बैग लापता हो गया. इसी बैग में सुरक्षाकर्मियों के 2 रिवॉल्वर भी रखे हुए थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी फ्लाइट से गुवाहटी जा रही थीं। फ्लाइट में उनके साथ सिर्फ दो ही सुरक्षाकर्मियों को जाने की अनुमति थी। ऐसे में बाकी के 12 सुरक्षाकर्मी ट्रेन से पहले ही गुवाहाटी पहुंचे गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंदिर में पूजा और दर्शन करने गई थीं। वापसी में यही 12 सुरक्षाकर्मी ट्रेन से कोलकाता वापस आ रहे थे। बुधवार की सुबह कूचबिहार स्टेशन में सुरक्षाकर्मियों का पता चला कि एक बैग गायब है, पश्चिम बंगाल पुलिस और रेल पुलिस की मदद से छानबीन कर बैग को तलाशने का काम जारी है ।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री की सरक्षा में चूक
इससे पहले पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की रैली में भी चोरी का मामला सामने आया था। रैली में चन्नी की रैली में सुनने आए दो लोगों के पैसे और मोबाइल गायब हो गए थे। इसके अलावा पचास हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग भी कई गई थी। फिलहाल इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन