फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM KCR alleges Indira Gandhi's regime was plagued by encounters and killings

Telangana: 'इंदिरा गांधी का शासन हत्याओं से त्रस्त था', चुनावी सभा में KCR का हमला; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 28 Nov 2023 04:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 04:04 PM IST
सार

चुनावी सभा में तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि इंदिरम्मा राज्यम का कांग्रेस का नारा एक चुनावी धोखा है। सब को पता है कि इंदिरा गांधी का शासनकाल हत्याओं, लूटपाट से त्रस्त था। कांग्रेस ने कहा कि केसीआर के वादे सिर्फ एक धोखा है। 

विज्ञापन
CM KCR alleges Indira Gandhi's regime was plagued by encounters and killings
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक/केसीआर

विस्तार

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। सभी दलों के स्टार प्रचारक राज्य में चुनावी रैलियों के जरिए लोगों को रिझाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने-अपने चुनावी दौरे में बीआरएस पर जमकर हमला बोला है। वहीं इसी बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। एक चुनावी रैली में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल को मुठभेड़ और हत्याओं से त्रस्त बताया।
विज्ञापन


इंदिरम्मा राज्यम सिर्फ एक जुमला
कांग्रेस के नारे 'इंदिरम्मा राज्यम' पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी के शासन काल को अगर वापस लाया जाए तो समझो राज्य में गोलीबारी, हत्याओं, मुठभेड़ों का दौर शुरु हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शासनकाल मुठभेड़ों, हत्याओं से भरा पड़ा था। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने वादा किया कि वृद्धावस्था पेंशन दो हजार से बढ़ाकर 5 हजार प्रति माह कर दी जाएगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि राज्य में इंदिरम्मा राज्यम कौन चाहता है। इंदिरम्मा राज्यम में क्या हुआ। उन्होंने इंदिरा गांधी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा, वह शासन सिर्फ आपातकाल, मुठभेड़ों, गोलीबारी और हत्याओं से त्रस्त था। उन्होंने कहा, 1969 में कांग्रेस शासन काल के दौरान तेलंगाना आंदोलन में लगभग 400 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। जिसके लिए राजनीतिक दल लगातार लोकलुभावन वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर बीआरएस फिर से सत्ता में वापस आती है, तो शहर को अतिरिक्त नागरिक बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया जाएगा। 


कांग्रेस ने कहा-केसीआर के वादे सिर्फ धोखा
वहीं कांग्रेस ने भी केसीआर को जमकर घेरा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर राज्य के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, उनके शासनकाल में हैदराबाद से आगे विकास नहीं हुआ। तेलंगाना राज्य का गठन इसलिए हुआ था कि सभी क्षेत्रों का विकास हो सके, लेकिन नौ वर्ष बीआरएस के सत्ता में रहने के कारण ऐसा न हो सका। लोग जानते हैं कि बीआरएस ने नौ वर्ष सिर्फ जनता को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed