फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM informs that govt has agreed for judicial enquiry in Kutch sex racket case

गुजरात सेक्स रैकेट मामला, सीएम ने न्यायिक जांच के दिए आदेश

Wed, 22 Feb 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
CM informs that govt has agreed for judicial enquiry in Kutch sex racket case
महिलाओं के प्रदर्शन की फाइल फोटो
गुजरात विधानसभा में लगातार तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल कांग्रेस ने कच्छ सेक्स रैकेट मामले में राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए। इससे बजट सत्र पूरी तरह प्रभावित रहा और प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका। हालांकि, बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विजय रुपानी इस मामले में न्यायीक जांच के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

 



बताते चलें कि गुजरात के कच्छ जिले में एक महिला ने भाजपा नेता सहित 10 लोगों पर रेप करने और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया। इस मामले में नलिया कस्बा थाने में 25 जनवरी को एफआईआर दर्ज किया गया था। पीड़िता ने एफआईआर में बीजेपी नेता शांतिलाल सोलंकी, गोविंद परुमलानी, अजीत रमवानी और वसंत भानुशाली के साथ कुछ स्थानीय कारोबारियों पर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार को कांग्रेस के सदस्य स्पीकर के आसन के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा ने 48 कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया। 


पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगस्त 2015 में वह नौकरी की तलाश में नलिया आई थी। यहां उसकी मुलाकात शांतिलाल सोलंकी से हुई। उन्होंने उसे गैस एजेंसी में क्लर्क की नौकरी दी। उनसे आरोप लगाया कि वह एडवांस सैलरी लेने गई तो उसकी कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया गया। इस मामले में उसने दो और लोगों पर आरोप लगाया। 

पीड़िता ने सेक्स रैकेट का भी आरोप लगाया था

CM informs that govt has agreed for judicial enquiry in Kutch sex racket case
विजय रुपानी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वे इलाके में सेक्स रैकेट भी चलाते हैं। उन्होंने नौकरी का लालच देकर कई महिलाओं को इसमें धकेला है। यही नहीं, इन महिलाओं को बीजेपी की सभाओं में भी भेजा जाता था। 

इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं, गुजरात भाजपा के महासचिव केसी पटेल ने सेक्‍स रैकेट के आरोपों से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed