Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Biswa Sarma lashes out at Rahul Gandhi's remark, says this product will not be re-launched now.

'माफ कीजिए, मैम': राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- अब ये प्रोडक्ट नहीं होगा री-लॉन्च

Tue, 17 Nov 2026 01:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 01:52 PM IST
सार

सोनिया गांधी के संस्मरण विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते और बचपन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए राहुल की आलोचना की। उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित कर कहा कि राहुल अब री-लॉन्च के लायक नहीं बचे हैं।

विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma lashes out at Rahul Gandhi's remark, says this product will not be re-launched now.
हिमंत बिस्वा सरमा, असम के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से बचपन से जुड़ी एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी के संस्मरण के विमोचन कार्यक्रम में राहुल ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर बचपन की एक बात साझा की थी। इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कांग्रेस नेता की आलोचना की।
विज्ञापन


सरमा ने क्या कहा? 
एक्स पर साझा किए गए राहुल के बयानों वाले एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, सरमा ने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा, 'माफ कीजिए, मैम', वह आपके जीवन के इतने खास दिन पर भी आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा पाए। देश को तो यह बात बहुत पहले ही समझ आ गई थी। उम्मीद है कि अब आप भी इसे समझ जाएंगी; यह 'प्रोडक्ट' अब लॉन्च या री-लॉन्च किए जाने के लायक ही नहीं बचा है।'
विज्ञापन

 


क्या है पूरा मामला? 
यह विवाद सोनिया गांधी के संस्मरण के औपचारिक विमोचन के दौरान राहुल गांधी के दिए गए भाषण से शुरू हुआ। हार्पर कॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित इस किताब के विमोचन कार्यक्रम में, राहुल ने अपने माता-पिता के बीच घर पर मौजूद आपसी प्रेम के बारे में बात की।

उन्होंने परिवार के साथ भोजन के पलों को याद करते हुए कहा, 'लंच और डिनर के समय उनकी मां अक्सर उनके पिता राजीव गांधी के साथ बैठी रहती थीं। भले ही उस समय घर का स्टाफ भी वहां मौजूद हो। उन्होंने यह भी बताया कि शुरू में उन्हें लगता था कि यह बिल्कुल सामान्य व्यवहार है, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता को आपस में इसी तरह रहते हुए देखा। हालांकि, जब वे अपने दोस्तों के घर गए, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके परिवारों का माहौल अलग था।


गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे रेस्तरां
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बताया कि उनके माता-पिता के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित थीं। इनमें से एक कहानी उनके वर्सिटी रेस्तरां में मिलने की थी। उन्होंने कहा कि कई साल बाद एक बार मैं कैम्ब्रिज गया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो वर्सिटी रेस्तरां चलते हैं'। मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता की मुलाकात आखिर कहां हुई थी।

मैं रेस्तरां में जाकर बैठ गया। वहां मेरे पास मेन्यू लाया गया। मैंने वहां मौजूद व्यक्ति से कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्तरां में मिले थे'। यह सुनकर उसने मेरी तरफ देखा और कहा, 'अच्छा, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं'। मैंने हैरानी से पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, 'अरे, वे दोनों। मैं बिल्कुल जानता हूं कि आप किनकी बात कर रहे हैं'। जब गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया, तो राहुल गांधी ने कहा, "वह अब एक दोस्त है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed