फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Harish Rawat's troble increased in sting operation case

स्टिंग मामले में सीएम हरीश रावत की बढ़ी परेशानी

Sun, 22 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 11:50 PM IST
सार

  • सीबीआई ने पूछताछ के लिए 24 मई को किया तलब
  • सियासी-अदालती लड़ाई हारा केंद्र रावत को राहत देने के मूड में नहीं

विज्ञापन
CM Harish Rawat's troble increased in sting operation case
हरीश रावत को सीबीआई ने बुलाया - फोटो : Getty

विस्तार

 राष्ट्रपति शासन मामले में भाजपा और केंद्र सरकार से सियासी और कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सीबीआई ने राज्य में राजनीतिक संकट के दौरान सामने आए स्टिंग ऑपरेशन मामले में रावत को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें पूछताछ के लिए 24 मई को दिल्ली तलब किया गया है। 

विज्ञापन

इस दौरान रावत से राजनीतिक संकट के दौरान ही सामने आए दूसरे स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में भी पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि सीबीआई इस मामले में रावत को 9 मई को ही पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, तब रावत ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हुए थे। रावत की मुश्किल यह भी है कि नैनीताल हाईकोर्ट पहले ही स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच को निरस्त करने से इनकार कर चुका है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक रावत से राजनीतिक संकट के दौरान सामने आए दोनों स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने रावत से पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार कर ली है। उनसे सीबीआई मुख्यालय में ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा और केंद्र की रणनीति स्टिंग मामले में हर हाल में रावत को घेरे रखने की है। केंद्र पहले ही इस आशय का संकेत दे चुका है। जबकि भाजपा का मानना है स्टिंग मामले को तूल दे कर रावत की छवि धूमिल की जा सकती है। चूंकि नैनीताल हाईकोर्ट ने भी जांच निरस्त करने से इंकार कर दिया है, ऐसे में भाजपा को इस मामले में रावत को घेरने में सहूलियत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed