फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Fadnavis said Govt probing Beed sarpanch's murder with determination

Beed Sarpanch Murder: 'दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा', सरपंच हत्याकांड पर CM फडणवीस की दो टूक

Sun, 05 Jan 2025 03:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2025 03:30 PM IST
सार

मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की नौ दिसंबर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर लगातार सियासत तेज है। सीएम फडणवीस ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
CM Fadnavis said Govt probing Beed sarpanch's murder with determination
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच पूरी दृढ़ता के साथ कर रही है। इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कराड को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अभी तक कुल सात आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


सरपंच की हत्या को राजनीति से नहीं जोड़ें: सीएम 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, 'बीड मामले में सरकार और पुलिस पूरी ताकत व दृढ़ता से काम कर रही हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देशमुख एक लोकप्रिय सरपंच थे, इसलिए उनकी हत्या को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यहां तक कि अगर आरोपी फरार हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हम उन लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं, जिन्होंने आरोपियों की मदद की। एजेंसियों को मामले की सही तरीके से जांच करने दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता ने जांच को बताया बकवास
भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अंजलि अनीश दमानिया ने सरपंच हत्या मामले में चल रही जांच को बकवास बताया। उन्होंने कहा कि इसके सच का खुलासा तभी हो सकेगा जब मामले की जांच बीड पुलिस के बाहर के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जबरन वसूली मामले में मुख्य आरोपी और एनसीपी मंत्री तथा परली विधायक धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड के आगे झुकी बीड पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे अपमानजनक और अश्लील भाषा से उन्हें निशाना बना रहे हैं।

मुझ पर एक समुदाय को निशाना बनाने का आरोप: दमानिया 
उन्होंने आरोप लगाया, 'मुझ पर वंजारी समुदाय को निशाना बनाकर सामाजिक तनाव पैदा करने का आरोप है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि (दिवंगत भाजपा के दिग्गज) गोपीनाथ मुंडे के समय से ही बीड में सभी सरकारी नियुक्तियां एक ही समुदाय से होती हैं। जिले में एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पुलिसकर्मी कराड से जुड़े हुए हैं और उनकी जांच नहीं कर सकते।'


उन्होंने कहा, 'यह चल रही जांच बकवास है। बीड पुलिस को इस मामले की जांच नहीं करनी चाहिए। मैंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला से मुलाकात की है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करती हूं कि मुझे परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed