{"_id":"6886315fa8a4c613940e40cb","slug":"cm-fadnavis-advice-to-cabinet-ministers-do-not-start-letter-war-solve-problem-by-talking-among-themselves-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: CM फडणवीस की कैबिनेट मंत्रियों को सलाह, कहा- पत्र युद्ध न छेड़ें, आपस में बात करके समस्या सुलझाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: CM फडणवीस की कैबिनेट मंत्रियों को सलाह, कहा- पत्र युद्ध न छेड़ें, आपस में बात करके समस्या सुलझाएं
Sun, 27 Jul 2025 07:32 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:32 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और भाजपा की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के बीच इन दिनों तनाव है। संजय शिरसाट (शिवसेना-शिंदे गुट) ने माधुरी मिसाल (भाजपा) द्वारा अधिकारियों के साथ बिना सूचना के बैठक करने पर नाराजगी जताई। इस पर सीएम फडणवीस ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और भाजपा की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के बीच अधिकारियों की बैठक को लेकर छिड़े विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह जारी की है। सीएम ने कहा कि सभी मंत्री पत्र युद्ध से दूर रहें। आपस में बात करके समस्या का समाधान करें। इसके बाद भी कठिनाई की स्थिति में मुझसे संपर्क करें।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी को भी पत्र युद्ध नहीं छेड़ना चाहिए। मंत्रियों को आपस में बात करनी चाहिए। अगर उन्हें कोई परेशानी है, तो उन्हें आकर मुझे बताना चाहिए। ताकि हम उसका समाधान कर सकें। आखिरकार कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री एक ही सरकार का हिस्सा हैं। सारी शक्तियां मंत्री के पास होती हैं। मंत्री जो भी शक्तियां राज्य मंत्रियों को देते हैं, वे राज्य मंत्रियों की होती हैं। इस पर कोई भ्रम नहीं है।
ये भी पढ़ें: पुणे में रेव पार्टी पर छापेमारी, एकनाथ खड़से के दामाद समेत सात गिरफ्तार; पुलिस हिरासत में भेजे गए
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मानना गलत है कि राज्य मंत्री के पास बैठकें आयोजित करने का अधिकार नहीं है। लेकिन अगर बैठकों में नीतिगत फैसले कैबिनेट मंत्री से सलाह लिए बिना नहीं लिए जा सकते। इसके बाद भी फैसले लिए जाते हैं, तो उन्हें मंत्री की मंजूरी लेनी होगी।
यह है मामला
महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और भाजपा की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के बीच इन दिनों तनाव है। सामाजिक न्याय विभाग मंत्री संजय शिरसाट (शिवसेना-शिंदे गुट) ने अपनी सहयोगी और विभाग की राज्य मंत्री माधुरी मिसाल (भाजपा) द्वारा अधिकारियों के साथ बिना सूचना के बैठक करने पर नाराजगी जताई थी।
मिसाल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनका अधिकार क्षेत्र है और वह आगे भी ऐसी बैठकें करती रहेंगी। मामले में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था कि मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों और उनके कनिष्ठों के बीच उनके संबंधित विभागों में सत्ता के बंटवारे के मुद्दे पर विचार करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन