{"_id":"67f120136e9a9ce27c0e27f4","slug":"cm-devendra-fadnavis-promises-to-create-sop-to-prevent-such-incidents-after-pune-pregnant-woman-death-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Pregnant Death: CM फडणवीस का वादा- ऐसी घटनाएं रोकने को बनाएंगे SOP, अस्पताल ने 'नो डिपॉजिट नीति' घोषित की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Pregnant Death: CM फडणवीस का वादा- ऐसी घटनाएं रोकने को बनाएंगे SOP, अस्पताल ने 'नो डिपॉजिट नीति' घोषित की
Sat, 05 Apr 2025 05:50 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 05:50 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल जैसी घटनाओं से बचने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का मसौदा तैयार करने पर काम कर रही है। वहीं, अस्पताल ने भी गर्भवती महिला की मौत के बाद 'नो डिपॉजिट पॉलिसी' की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में समय पर इलाज न मिलने के चलते हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले को महाराष्ट्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। इसके लिए मसौदा तैयार करने पर काम किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल ने 'नो डिपॉजिट नीति' की घोषणा की है।
भाजपा एमएलसी अमित गोरखे के निजी सचिव की गर्भवती पत्नी तनीषा भिसे को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ने 10 लाख रुपये जमा न करने पर भर्ती करने से इनकार कर दिया था। बाद में, एक अन्य अस्पताल में भिसे ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल राजनीतिक दलों और नागरिक समूहों के निशाने पर है। इसके अलावा, भिसे परिवार और भाजपा एमएलसी गोरखे ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जांच के लिए गठित की समिति, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गलतियों को सुधारने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि वह मृतक के परिवार से मिले हैं। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने आगे कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए राज्य सरकार एसओपी पर काम कर रही है। चैरिटी कमिश्नर कार्यालय को इस संबंध में एक ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Maharashtra: गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार का मामला, सीएम फडणवीस ने जताई नाराजगी, जांच के दिए आदेश
पूरे धर्मार्थ अस्पताल प्रणाली को एक मंच पर लाने का हो रहा प्रयास
कई धर्मार्थ अस्पतालों के खिलाफ शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान धर्मार्थ आयुक्त को अतिरिक्त शक्तियां देने के लिए संशोधन किए गए थे। हमारा प्रयास पूरे धर्मार्थ अस्पताल प्रणाली को एक मंच पर लाना है, ताकि बिस्तर आवंटन में पारदर्शिता आ सके और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इसकी निगरानी के लिए हम सीएम के चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ को भी इस प्रणाली से जोड़ने की योजना बना रहे हैं।
गलतियों को सुधारने की जरूरत: सीएम
सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि अस्पताल को मंगेशकर परिवार के भारी प्रयासों के बाद बनाया गया था, लेकिन कुछ गलतियां हुई हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है। समिति की ओर से कुछ प्राथमिक निष्कर्ष हैं। हालांकि, जब तक निष्कर्ष नहीं मिल जाते, तब तक टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अस्पताल द्वारा किया गया सब कुछ गलत था, लेकिन हाल की घटना वास्तव में असंवेदनशील प्रकृति की थी। अगर वे गलती को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं, तो मैं इसका स्वागत करता हूं।'
ये भी पढ़ें: Maharashtra: अस्पताल के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कराएंगे जांच
अब इमरजेंसी वाले मरीजों से जमा राशि नहीं लेगा अस्पताल
इससे पहले दिन में, अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. धनंजय केलकर ने एक खुला पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि अस्पताल के शुरुआती वर्षों में किसी से भी जमा राशि नहीं ली गई। जैसे-जैसे गंभीर मामलों की संख्या और उपचारों की लागत बढ़ी, अस्पताल ने कुछ उच्च लागत वाले मामलों में जमा राशि लेना शुरू कर दिया। हालांकि, कल की घटना को देखते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया है। अस्पताल अब आपातकालीन विभाग के माध्यम से प्रवेश करने वाले मरीजों से कोई जमा राशि नहीं लेगा। इस प्रस्ताव में आपातकालीन प्रसव और बाल चिकित्सा आपात स्थिति शामिल हैं। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन