{"_id":"5db233c48ebc3e01536a106e","slug":"cm-devendra-fadanvis-bjp-says-wins-fewer-seats-but-strike-rate-improves","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कम सीट जीती, पर स्ट्राइक रेट बेहतर हुआ: फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने कम सीट जीती, पर स्ट्राइक रेट बेहतर हुआ: फडणवीस
Fri, 25 Oct 2019 05:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 2014 के मुकाबले कम सीटें जीतीं हैं, लेकिन उसका ‘स्ट्राइक रेट’ इस बार बेहतर रहा है। यह बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम आने के बाद कही। उन्होंने कहा, यह जश्न मनाने का समय है, विश्लेषण का नहीं। लेकिन यदि हम परिणाम को देखें तो भाजपा 2014 में 260 सीटों पर लड़कर 122 सीट जीती थी।
विज्ञापन
इस बार हम 164 सीटों पर लड़े और करीब 105 सीट हासिल की। हमने अपने हिस्से की 70 फीसदी सीट जीती हैं और हमारा स्ट्राइक रेट बेहतर हुआ है। फडणवीस ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में स्पष्ट व निर्णयात्मक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की जनता को भी धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और शिवसेना सत्ता के बंटवारे को लेकर आपस में पहले से तय फॉर्मूले पर ही काम करेंगी। उन्होंने यह भी माना कि राज्य में भाजपा को अपने कई बागी नेताओं के कारण नुकसान हुआ है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से 15 नेता भाजपा में वापसी के लिए संपर्क में हैं। हालांकि मुख्यमंत्री फडणवीस अपनी मंत्री पंकजा मुंडे के परली विधानसभा सीट से और उदयनराजे भोंसले की सतारा लोकसभा उपचुनाव में हार को लेकर विचलित भी दिखाई दिए।
विज्ञापन