{"_id":"585812614f1c1b1864e3931e","slug":"cm-arvind-kejriwal-s-ministers-electricity-bill-is-bigger-than-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल से ज्यादा उनके मंत्रियों के घर का बिजली का बिल आया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम केजरीवाल से ज्यादा उनके मंत्रियों के घर का बिजली का बिल आया
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में बिजली पानी के बिल और उनकी गाड़ी के पेट्रोल एवं रखरखाव की अपेक्षा उनके कार्यालय और कैंप कार्यालय में चाय एवं स्नैक्स पर अधिक खर्च हो रहा है। उनके दोनों कार्यालयों में चाय एवं स्नैक्स पर करीब तीन लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होते है, जबकि उनके घर का बिजली पानी का बिल औसतन करीब पौने 17 हजार रुपये प्रतिमाह आता है, वहीं उनकी गाड़ी के पेट्रोल और रखरखाव पर लगभग साढ़े 25 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च होते है।
विज्ञापन
भाजपा ने विवेक गर्ग ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के ऊपर खर्च होने के बारे में एक आरटीआई लगाई थी। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त सूचना दी है। विभाग के अनुसार मार्च 2015 से दिसंबर तक मुख्यमंत्री के सरकारी निवास का 223520 रुपये बिजली और 163099 रुपये पानी का बिल आया है। उनसे कम केवल जल मंत्री कपिल मिश्रा के घर का बिजली का बिल आया है। अन्य पांच मंत्रियों के घरों का बिजली का बिल मुख्यमंत्री से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
मार्च 2015 से गत अगस्त माह तक मुख्यमंत्री के कार्यालय में चाय एवं स्नैक्स पर 2725603 रुपये और कैंप कार्यालय में 2860050 रुपये खर्च हुए है। फरवरी 2015 से गत अक्तूबर तक उनकी गाड़ी में पेट्रोल और रखरखाव पर 508876 रुपये व्यय हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों पर खर्च का ब्यौरा
नेता चाय-स्नैक्स बिजली पानी
अरविंद केजरीवाल 5585653 223520 163099
मनीष सिसोदिया 1511701 ---------- ------
सतेंद्र जैन 1061419 395610 6172
गोपाल राय 1322154 280450 -----
कपिल मिश्रा 780269 169751 -----
इमरान हुसैन 647863 225210 -----
संदीप कुमार 1098513 329840 -----
अरविंद केजरीवाल 5585653 223520 163099
मनीष सिसोदिया 1511701 ---------- ------
सतेंद्र जैन 1061419 395610 6172
गोपाल राय 1322154 280450 -----
कपिल मिश्रा 780269 169751 -----
इमरान हुसैन 647863 225210 -----
संदीप कुमार 1098513 329840 -----