फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Close aide of gangster Ravi Pujari arrested in Mumbai

मुंबई: गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी सादिक बंगाली गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए दो पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस

Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
सार

पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। एईसी के अधिकारियों ने कॉटन ग्रीन (पूर्व) क्षेत्र में वायु सेना रोड पर जाल बिछाया और सादिक बंगाली को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से दो पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Close aide of gangster Ravi Pujari arrested in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ मुंबई पुलिस उसके गुर्गों पर भी शिकंजी कस रही है। पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर रवि पुजारी के एक करीबी को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस जब्त किए। मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने यह कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने जो आरोपी गिरफ्तार किया है, उसका नाम सादिक बंगाली है जो 44 साल का है। सादिक को 2007 में फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर गोलीबारी के लिए भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इस मामले में ये बरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि सादिक बंगाली मुंबई और पुणे में दर्ज गंभीर अपराधों में शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बंगाली ने खुलासा किया कि वह हथियारों को किसी को बेचने के लिए लाया था, क्योंकि उसे पैसे की जरूरत थी। वह एक शार्पशूटर है और एक दशक से अधिक समय से पुजारी के गिरोह से जुड़ा हुआ है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि उसे नवी मुंबई के पूर्व पार्षद के भाई देवीदास चौगले की हत्या के एक मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2018 में पुलिस ने उसे सांताक्रूज इलाके से चार पिस्टल और 29 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया था। अब वह उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर आया था, लेकिन उसने आपूर्तिकर्ता के सटीक क्षेत्र और नाम का खुलासा नहीं किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।


पिछले हफ्ते पुजारी को पुलिस ने लिया था हिरासत में
अहमदाबाद अपराध शाखा ने  पिछले हफ्ते को गैंगस्टर रवि पुजारी को 2017 में हुई गोलीबारी के एक मामले में बंगलूरू जेल से हिरासत में ले लिया था, जिसमें गुजरात के आणंद जिले के बोरसद नगर के एक पार्षद पर कथित तौर पर उसके इशारे पर हमला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed