{"_id":"669d19b93e01f665970544f7","slug":"climbing-for-peace-six-member-tri-service-delegation-of-india-leaves-for-russia-will-climb-mount-elbrus-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Climbing for Peace: भारत का छह सदस्यीय त्रि-सेवा प्रतिनिधिमंडल रूस रवाना, माउंट एल्ब्रस पर करेंगे चढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Climbing for Peace: भारत का छह सदस्यीय त्रि-सेवा प्रतिनिधिमंडल रूस रवाना, माउंट एल्ब्रस पर करेंगे चढ़ाई
Sun, 21 Jul 2024 07:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:52 PM IST
सार
Climbing for Peace: छह सदस्यीय त्रि-सेवा प्रतिनिधिमंडल के साथ टीम इंडिया माउंट एल्ब्रस, रूस पर तीसरे 'सीआईएसएम क्लाइंबिंग फॉर द पीस' कार्यक्रम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
क्लाइंबिंग फॉर पीस कार्यक्रम के लिए भारतीय टीम रूस के लिए रवाना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के नेतृत्व में छह सदस्यीय त्रि-सेवा प्रतिनिधिमंडल के साथ टीम इंडिया माउंट एल्ब्रस, रूस पर तीसरे 'सीआईएसएम क्लाइंबिंग फॉर द पीस' कार्यक्रम के लिए रवाना हुई। इस प्रतिनिधिमंडल में एक महिला पर्वतारोही भी शामिल है। माउंट एल्ब्रस यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पर्वतारोही लेफ्टिनेंट कमांडर सृष्टि ठाकुर भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लेफ्टिनेंट ठाकुर 13 देशों की टीमों में एकमात्र महिला अधिकारी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय खेल परिषद (सीआईएसएम) की ओर से आयोजित क्लाइंबिंग फॉर द पीस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन