फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Climate change will force workers to go indoors, GDP to face USD 200 billion risk in 2030: Report

जलवायु परिवर्तन के चलते देश की जीडीपी में 200 अरब डॉलर की कमी का जोखिम

Wed, 25 Nov 2020 09:41 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Climate change will force workers to go indoors, GDP to face USD 200 billion risk in 2030: Report
GDP - फोटो : Social Media

जलवायु परिवर्तन में बदलाव के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2030 तक 200 अरब डॉलर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का जोखिम है। इसका कारण तापमान में वृद्धि के कारण कामगारों का दफ्तर के बाहर रहकर काम करना कठिन होगा और इससे बाहर रहकर काम करने के घंटों में कमी आएगी।

विज्ञापन


मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट (एमजीआई) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है। इसके अनुसार वर्ष में प्रचंडगर्मी वाले दिन इस समय की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़ जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार,  2017 की स्थिति को देखा जाए तो, गर्मी के समय होने वाले कार्यों का जीडीपी में योगदान करीब आधा है।
विज्ञापन



वहीं जीडीपी वृद्धि में ऐसे कार्यों का योगदान करीब 30 प्रतिशत तथा रोजगार में करीब 75 प्रतिशत है। कुल 38 करोड़ लोगों को ऐसे कार्यों में रोजगार मिला हुआ है। इसमें कहा गया है, 'पारा और उमस बढ़ने के कारण काम न हो पाने से जीडीपी को क्षति 2030 तक 2.5 से 4.5 प्रतिश्त तक हो सकती है। राशि के रूप में मोटे तौर पर यह 150 से 200 अरब डॉलर बैठेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, इससे निपटने के लिए भारत को बाहर रहकर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए काम के घंटे को बदलना होगा, गर्मी से निपटने के उपाय करने होंगे तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से श्रम और पूंजी को हटाने पर भी विचार करना पड़ सकता है।

मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट के अनुसार इस बदली हुई स्थिति के अनुसार खासकर शहरी गरीबों को स्वयं को ढालाना चुनौतीपूर्ण होगा। इन लोगों को मदद की जरूरत होगी। केवल एयर कंडीशन उपलब्ध कराने को लेकर 110 अरब डॉलर की जरूरत पड़ेगी।


रिपोर्ट के अनुसार कार्यबल पर पड़ने वाले प्रभाव के अलावा जलवायु बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। एक अनुमान के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण चावल, गेहूं, मकई जैसी फसलों के उत्पादन में 10 प्रतिशत तक की कमी आने की आशंका है। इसमें कहा गया है, 'पारा और उमस बढ़ने के कारण कृषि के लिए न केवल घंटे कम होंगे बल्कि उत्पादन में भी कमी की आशंका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed