फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clashes between BJP activists and police in Kolkata over protest against spurt in dengue cases

कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, कई लोग हिरासत में

Wed, 13 Nov 2019 04:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 Nov 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Clashes between BJP activists and police in Kolkata over protest against spurt in dengue cases
भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता 'डेंगू फ्री कोलकाता' को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता नगर निगम (केएमसी) कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक मोर्चाबंदी की गई थी।
विज्ञापन

 



पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरू में अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की और उन्हें वापस जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंके। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल  करना पड़ा। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में ली गईं भाजपा कार्यकर्ता रिमझिम मित्रा ने कहा कि हमारे पास विरोध प्रदर्शन की अनुमति थी और हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुरुष पुलिसकर्मी आए और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed