{"_id":"63bf58bbfd3d9932eb170265","slug":"cji-dy-chandrachud-said-women-really-contributed-to-drafting-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJI: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- महिलाओं ने संविधान मसौदा तैयार करने में दिया योगदान, मिले मान्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJI: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- महिलाओं ने संविधान मसौदा तैयार करने में दिया योगदान, मिले मान्यता
Thu, 12 Jan 2023 06:18 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:18 AM IST
सार
सीजेआई ने यह टिप्पणी उस वक्त की कि जब दिल्ली सरकार के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उक्त फैसले का हवाला दिया और कहा कि उन्होंने ऐसा कहीं और नहीं पढ़ा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 2018 के फैसले में पहली बार इस अभिव्यक्ति का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
Chief Justice DY Chandrachud
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीफ जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने महिलाओं को उचित मान्यता देने के लिए दिल्ली-केंद्र सरकार के बीच सेवाओं के नियंत्रण पर 2018 की संविधान पीठ के फैसले में ‘संविधान के संस्थापक पिता और माता’ अभिव्यक्ति का इस्तेमाल किया था क्योंकि महिलाओं ने भी संविधान का मसौदा तैयार करने में अपना योगदान दिया था।
विज्ञापन
सीजेआई ने यह टिप्पणी उस वक्त की कि जब दिल्ली सरकार के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उक्त फैसले का हवाला दिया और कहा कि उन्होंने ऐसा कहीं और नहीं पढ़ा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 2018 के फैसले में पहली बार इस अभिव्यक्ति का इस्तेमाल किया गया था। सीजेआई ने कहा कि दक्षिणायनी वेलायुद्धन जैसी अन्य उत्कृष्ट महिलाएओं ने वास्तव में संविधान का मसौदा तैयार करने में अपना योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि भले ही इन महिलाओं के प्रतिष्ठित पति भी थे लेकिन उनकी अपनी पूरी पहचान थी। उन्होंने अपने फैसले में इनका इसलिए जिक्र किया था ताकि उन्हें उचित मान्यता मिल सके।
विज्ञापन