फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Minister K Rammohan Naidu on pakistan Airspace closure said assessing situation

Airspace: 'सरकार हालात की समीक्षा कर रही', पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद करने पर नागरिक उड्डयन मंत्री का बयान

Mon, 28 Apr 2025 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया। इसका असर ये होगा कि अब विदेश जाने वाली भारतीय एयरलाइंस के विमानों को लंबा चक्कर काटकर जाना होगा। इससे समय भी बढ़ेगा और लागत भी बढ़ने की आशंका है। 

विज्ञापन
Civil Aviation Minister K Rammohan Naidu on pakistan Airspace closure said assessing situation
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने पाकिस्तान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद करने पर कहा कि सरकार हालात की समीक्षा कर रही है और उसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे विभिन्न एयरलाइंस के साथ मिलकर इस मुद्दे का हल निकालने के लिए चर्चा कर रहे हैं। आशंका है कि एयरलाइंस हवाई किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव
बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई। इस हमले का आरोप पाकिस्तान समर्थित टीआरएफ पर लगा है। इसके चलते भारत सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। इस पर पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया। इसका असर ये होगा कि अब विदेश जाने वाली भारतीय एयरलाइंस के विमानों को लंबा चक्कर काटकर जाना होगा। इससे समय भी बढ़ेगा और लागत भी बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Owaisi Slams Afridi: पहलगाम हमले को लेकर अफरीदी के बेतुके बयान पर बिफरे ओवैसी, बोले- क्या जोकरों का नाम ले रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है सरकार का
अब नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि 'हमें हालात को समझकर फैसला लेने की जरूरत है। सरकार स्थिति की समीक्षा कर रही है। अगर हवाई किराए में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होती है तो यकीनन सरकार इसे देखेगी। फिलहाल हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।' नायडू ने कहा कि सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के डेटा के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस 6 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती हैं। वहीं उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और मध्य पूर्व में हर हफ्ते करीब 800 उड़ानों का संचालन किया जाता है। इंडिगो  ने शुक्रवार को बताया कि उसकी करीब 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अब लंबा चक्कर लगाकर जाना होगा, जिसके चलते उन्हें शेड्यूल में भी बदलाव करना होगा।

ये भी पढ़ें- Rafale: भारत को मिलेंगे 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमान; पाकिस्तान से तनाव के बीच फ्रांस से 63000 करोड़ की डील

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed