फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   asaduddin owaisi got angry on Shahid Afridi statement on Pahalgam attack called him a joker

Owaisi Slams Afridi: पहलगाम हमले को लेकर अफरीदी के बेतुके बयान पर बिफरे ओवैसी, बोले- क्या जोकरों का नाम ले रहे

Mon, 28 Apr 2025 02:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी से जब पहलगाम हमले के बाद बिलावल भुट्टो जरदारी के 'खून बहेगा...' वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बचपनें की बातें नहीं करना। उनकी मां को उनके ही देश में पल रहे आतंकवादियों ने मार डाला। क्या उन्हें पता भी है कि वे क्या कह रहे हैं?

विज्ञापन
asaduddin owaisi got angry on Shahid Afridi statement on Pahalgam attack called him a joker
ओवैसी ने अफरीदी की लगाई क्लास - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के पहलगाम हमले को लेकर दिए बतुके बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने करारा हमला बोला है। एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने अफरीदी को जमकर फटकार लगाई और दुत्कारने वाले लहजे में उन्हें जोकर करार दिया। जब एक संवाददाता ने ओवैसी से शाहिद अफरीदी को लेकर सवाल पूछा तो ओवैसी ने कहा, ''कौन है ये? नाटक है। मेरे सामने क्या जोकरों का नाम ले रहे हो।' 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kaneria vs Afridi: 'मुझपर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला', दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी का नापाक चेहरा किया उजागर
विज्ञापन


फाइनेंसिएल एक्शन टास्क फोर्स की 'ग्रे लिस्ट' में डालने की मांग
इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को फाइनेंसिएल एक्शन टास्क फोर्स की 'ग्रे लिस्ट' में डालने की मांग की।  उन्होंने कहा कि सरकार क्या करेगी और क्या नहीं करेगी, यह सरकार को तय करना है। मेरी मांग है कि पाकिस्तान को फिर से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालना चाहिए। यह जरूरी है। पाकिस्तान बहाने से ऐंठे गए पैसे से आतंकवाद को पाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'उनकी मां को वहीं पल रहे आतंकियों ने मारा डाला, बचकानी बातें न करें', बिलावल को ओवैसी का जवाब

अफरीदी ने क्या कहा था?
अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया के सामने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था। उन्होंने बेतुका दावा करते हुए कहा था कि हमला हुआ नहीं कि 10 मिनट के अंदर नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। इस्लाम शांति से रहना सिखाता है। पाकिस्तान इस तरह की हरकतों का समर्थन नहीं करता है। भारत को खुद को दोषी ठहराना चाहिए। वहां अगर पटाखा भी फट जाता है तो आरोप पाकिस्तान पर लगता है।' इसके बाद अफरीदी ने भारतीय मीडिया पर भी बेबुनियाद आरोप मढ़े। उन्होंने कहा, 'हैरानी की बात है कि हमले के एक घंटे के अंदर ही उनका मीडिया बॉलीवुड में बदल गया। हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान हो गया,  जिस तरह की वो बातें कर रहे थे। मैंने कहा देखो इनकी सोच, ये अपने आप को पढ़े लिखे लोग कहते हैं। हर टीवी चैनल पर पाकिस्तान पर बिना किसी सबूत के इल्जाम लगाए जा रहे थे।' अफरीदी यहीं नहीं रुके उन्होंने फिर मीडिया से बात करते हुए भारतीय सेना को लेकर भी बेतुके और बेबुनियाद बयान दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed