फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia said Post pandemic highest air traffic on sunday 

पटरी पर लौटी जिंदगी: कोरोना के बाद रविवार को सबसे ज्यादा यात्रियों ने किया हवाई सफर, पूरी क्षमता के साथ शुरू हो चुकी एयरलाइन इंडस्ट्री

Tue, 19 Oct 2021 09:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Oct 2021 09:57 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि 18 अक्तूबर से हवाई यात्राएं पूरी क्षमता के साथ संचालित की जा सकेंगी। 
 

विज्ञापन
Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia said Post pandemic highest air traffic on sunday 
Jyotiraditya Scindia - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बाद धीरे-धीरे जिंदगी अपनी पटरी पर लौटने लगी है। व्यापार बढ़ रहा है, दफ्तर खुल चुके हैं। इस बीच लोग सैर-सपाटे के लिए भी घर से बाहर निकल रहे हैं। इसके संकेत नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बाद पहली बाद घरेलू हवाई यातायात रविवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


3,27,923 लोगों ने किया हवाई सफर 
कोरोना के कारण हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण कम हुआ हवाई यात्रा भी शुरू की गई। इसके बावजूद लोग डरे हुए थे और बहुत कम ही हवाई सफर कर रहे थे, लेकिन रविवार को आर्थिक संकट से जूझ रहे एयरलाइन सेक्टर को राहत की सांस मिली। सिंधिया ने बताया कि रविवार को 2,372 उड़ानों में कुल 3,27,923 हवाई यात्रियों ने सफर किया। महामारी से पहले भारत में घरेलू यात्रियों की दैनिक संख्या करीब 4.25 लाख थी।
विज्ञापन


चरणबद्ध तरीके से शुरू की गई यात्रा
केंद्र सरकार ने कोरोना के कारण सभी घरेलू उड़ानों को 25 मार्च 2020 से 25 मई 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया था। इसके बाद एयरलाइन को अपनी पूर्व-कोविड घरेलू उड़ानों में से केवल 33 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई थी। धीरे-धीरे इस क्षमता को बढ़ाया गया। अब 12 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने घोषणा की कि एयरलाइंस 18 अक्तूबर से बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के घरेलू उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed