फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Bill Priyanka Gandhi reaction, says bill to sieve the soul of Constitution

प्रियंका का तंज, कहा- गांधी की 150वीं जयंती पर सरकार संविधान की आत्मा छलनी करने वाला विधेयक लाई

Thu, 12 Dec 2019 02:40 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Dec 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill Priyanka Gandhi reaction, says bill to sieve the soul of Constitution
Priyanka Gandhi Vadra - फोटो : ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला विधेयक उस वक्त लाया गया है जब सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बनने का ढिंढोरा पीट रही है।

विज्ञापन


प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा जिस समय महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने का ढिंढोरा पीट रही है उसी दौरान (सरकार) नागरिकता संशोधन विधेयक जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला विधेयक लाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के विभाजनकारी मंसूबों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद से नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने को भारत के संवैधानिक इतिहास का काला दिन करार देते हुए बुधवार को एक बयान में कहा था कि यह उस भारत की सोच को चुनौती है जिसके लिए राष्ट्र निर्माता लड़े थे।

गौरतलब है कि राज्यसभा ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान की। लोकसभा ने सोमवार रात इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इस विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed