{"_id":"5df6ff6e8ebc3e87e86b1af7","slug":"citizenship-act-protest-congress-priyanka-gandhi-says-government-cowardly-afraid-of-public-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून पर बवाल: प्रियंका बोलीं - यह सरकार कायर है, जो जनता की आवाज से डरती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून पर बवाल: प्रियंका बोलीं - यह सरकार कायर है, जो जनता की आवाज से डरती है
Mon, 16 Dec 2019 10:13 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Twitter
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। दिल्ली के जामिया कैंपस में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग को लेकर विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सरकार कायर है, जो जनता की आवाज से डरती है।
विज्ञापन
जनता की आवाज़ से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज़ आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 15, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर विद्यार्थियों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। यह सरकर कायर है।'
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा और कहा, ' सरकार जनता की आवाज से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।'
गौरतलब हो कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर के विश्वविद्यालयों में सरकार के खिलाफ विरोध हो रहे है। विधेयक के विरोध का लेकर रविवार दिन में हुए प्रदर्शनों और जामिया कैंपस की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग ने दूसरे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों को भी भड़का दिया।
यही वजह रही कि रविवार देर रात डीयू, जेएनयू, अंबेडकर यूनिवर्सिटी के छात्र विरोध में उतर आए और आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रदर्शन करने पहुंच गए। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों का भीड़ सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है।