फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CII report says 155 Indian companies have invested USD 22 billion in the US creating nearly 125 lakh jobs

155 भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में पैदा की लगभग 125 लाख नौकरियां: सीआईआई रिपोर्ट

Tue, 16 Jun 2020 08:24 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jun 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
CII report says 155 Indian companies have invested USD 22 billion in the US creating nearly 125 lakh jobs
कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

155 भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 22 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश किया है और देश में लगभग 125 लाख नौकरियां पैदा की हैं। यह जानकारी सोमवार को कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) द्वारा जारी रिपोर्ट से सामने आई है। इस रिपोर्ट का शीर्षक है ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉयल 2020’। इसमें दिखाया गया है कि कैसे 155 भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में निवेश करके नौकरियां पैदा की हैं। ये कंपनियां अमेरिका के सभी 50 शहरों में काम कर रही हैं जिसमें वाशिंगटन डीसी और प्यूर्टो रिको भी शामिल है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा अमेरिका में सबसे बड़ी संख्या में कामगारों के घर हैं, जो भारतीय कंपनियों के लिए काम करते हैं। सांसद जॉन कॉर्निन जो सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा, ‘भारतीय-अमेरिकियों ने हमारे देश और टेक्सास में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, आर्थिक और वैज्ञानिक योगदान दिए हैं और आपकी कड़ी मेहनत और नवाचार को महत्व देते हैं। इसलिए अच्छा काम करना जारी रखिए।’
विज्ञापन



सीआईआई ने कहा कि सर्वेक्षण की गई कंपनियों ने टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और मैसाचुसेट्स में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सबसे अधिक संख्या का खुलासा किया है। रिपोर्टिंग करने वाली भारतीय कंपनियों की शीर्ष सांद्रता वाले राज्य न्यू जर्सी, टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, इलिनोइस और जॉर्जिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-राइट्स इश्यू के लिए देश में पहली बार पेश हुआ चैटबॉट, रिलायंस ने की शुरुआत

सीआईआई ने कहा, ‘एक साथ 155 भारतीय कंपनियां 50 राज्यों, कोलंबिया जिले और प्यूर्टो रिको में लगभग 125,000 लोगों को रोजगार देती हैं। इन 155 कंपनियों द्वारा किए गए निवेशों का कुल मूल्य 22 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक है।’ 

रिपोर्ट के अनुसार, जिन शीर्ष पांच राज्यों में भारतीय कंपनियों ने अधिकतम रोजगार उत्पन्न किया, वे हैं- टेक्सास (17,578 नौकरियां), कैलिफोर्निया (8,271 नौकरियां), न्यू जर्सी (8,057 नौकरियां), न्यूयॉर्क (6,175 नौकरियां) और फ्लोरिडा (5,454 नौकरियां)।


वहीं शीर्ष पांच राज्य जिनमें भारतीय कंपनियों ने सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में योगदान दिया है वो हैं- टेक्सास (9.5 बिलियन यूएस डॉलर), न्यू जर्सी (2.4 बिलियन यूएस डॉलर), न्यूयॉर्क (1.8 बिलियन यूएस डॉलर), फ्लोरिडा (915 मिलियन यूएस डॉलर) और मैसाचुसेट्स (873 मिलियन यूएस डॉलर)।

20 अमेरिकी राज्यों में भारतीय निवेश 100 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक है, सीआईआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 77 प्रतिशत कंपनियां अमेरिका में अधिक निवेश करने की योजना बना रही हैं। अगले पांच सालों में 83 प्रतिशत कंपनियों ने स्थानीय स्तर पर अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed