{"_id":"631482d4cee0bb5dc9532198","slug":"cid-conducts-raid-residence-of-businessman-joy-prakash-saha-in-gazole-area-of-malda-recover-over-rs-1-cr-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: मछली विक्रेता के आवास से 1.4 करोड़ रुपये नकद जब्त, बंगाल सीआईडी की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: मछली विक्रेता के आवास से 1.4 करोड़ रुपये नकद जब्त, बंगाल सीआईडी की कार्रवाई
Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
सार
बंगाल आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक मछली विक्रेता के घर पहुंची। यहां छापेमारी के दौरान करीब 1.4 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन
CID
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल में एक मछुआरे के घर पर रविवार को सीआईडी ने छापा मारा, जहां से 1.4 लाख रुपए बरामद हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी की टीम ने यह कार्रवाई की। रुपये गिनने के लिए बैंक से मशीन मंगवानी पड़ी। मछली व्यवसायी की पहचान जयप्रकाश साहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, घाकशोल इलाके में स्थित उसके घर को पुलिस ने से घेर लिया। अब तक बरामद की गई कुल राशि एक करोड़ 39 लाख 3000 रुपये है। इसमें 500 और दो हजार रुपए के नोट हैं।
विज्ञापन
एक मछली व्यवसायी के पास इतनी बड़ी तादाद में रुपये कहां से आए और उसने इसे अपने घर में जमा करके क्यों रखा था, सीआईडी इसका पता करने में जुट गई है। सीआईडी कई एंगल से इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीआईडी इस बात की जांच कर रही है क्या साहा नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, क्योंकि यह क्षेत्र भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है।