फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Churchill Cigar Assistant! Modi narrated an interesting story related to the post of CCA

चर्चिल सिगार असिस्टेंट! मोदी ने सुनाया सीसीए के पद से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Wed, 10 Feb 2021 06:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 10 Feb 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Churchill Cigar Assistant! Modi narrated an interesting story related to the post of CCA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के उत्तर में बोलते हुए हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। इस वाकये के माध्यम से उन्होंने बताया कि यथास्थिति कायम रखने की प्रवृत्ति हमें कहां ले जा सकती है? पीएम मोदी ने बताया कि 1970 में वेतन आयोग की बैठक चल रही थी। इस बैठक में आयोग के अध्यक्ष के पास एक लिफाफा आया, जिस पर अति गोपनीय लिखा था। उसमें एक व्यक्ति ने लिखा था कि वह लंबे समय से सीसीए के पद पर कार्य कर रहा है, लेकिन उसकी तनख्वाह ही नहीं बढ़ रही। जब आयोग के सदस्यों ने खंगाला तो पता चला कि ऐसा तो कोई पद रिकॉर्ड पर है ही नहीं। 

विज्ञापन

सवाल पर दिया गया यह जवाब

इस मामले में आयोग के सदस्यों ने उन्हीं सज्जन से पूछा कि आप ही बताओ कि यह क्या पद है, क्या काम करते हो? उन सज्जन ने कहा कि यह तो गोपनीय जानकारी है और वह 1975 से पहले नहीं बता सकते। तब आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह तो बड़ी मुश्किल है। फिर आप ऐसा कीजिए कि 1975 के बाद जो आयोग बैठेगा, उसे बताइएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था सीसीए का मतलब

बात बिगड़ती देख उस व्यक्ति ने राज खोला। उसने बताया कि सीसीए का कुल मतलब है चर्चिल सिगार असिस्स्टेंट। मामला कुछ यूं था कि 1940 में जब विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे, तब उनके लिए तमिलनाडु के त्रिची (तिरुचरापल्ली) से सिगार जाते थे। ये सिगार व्यवस्थित रूप से चर्चिल तक पहुंचते रहें, इसके लिए एक पद सृजित किया गया। मजेदार बात यह है कि 1945 के बाद तो विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नहीं रहे। फिर 1947 में भारत आजाद हो गया, लेकिन सीसीए का यह पद बना रहा। दरअसल, इस घटना के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्था की उस सड़ांध को उजागर किया, जहां यथास्थिति बनाए रखने के चलते कई इसी तरह के आश्चर्यजनक और हास्यास्पद उदाहरण कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed