{"_id":"61d89502fc981b15f11ce73a","slug":"chip-based-e-passport-will-be-available-soon-there-will-be-ease-in-immigration-help-in-preventing-counterfeiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: जल्द मिलेंगे चिप आधारित ई-पासपोर्ट, इमिग्रेशन में होगी आसानी, जालसाजी रोकने में मिलेगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुविधा: जल्द मिलेंगे चिप आधारित ई-पासपोर्ट, इमिग्रेशन में होगी आसानी, जालसाजी रोकने में मिलेगी मदद
Sat, 08 Jan 2022 01:01 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:01 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के दूसरे चरण के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को चुना है।
विज्ञापन
पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए सरकार जल्द चिप आधारित ई-पासपोर्ट जारी करने वाली है। इससे न केवल पासपोर्ट संबंधी जालसाजी रोकने में मदद मिलेगी बल्कि यात्रियों की इमिग्रेशन प्रक्रिया भी आसान होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के दूसरे चरण के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को चुना है। मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा कि जल्द भारतीय नागरिकों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इसमें पासपोर्टधारक का सुरक्षित बायोमीट्रिक डाटा स्टोर होगा।
विज्ञापन
वहीं, टीसीएस ने शुक्रवार को कहा कि पीएसपी का दूसरा चरण साढ़े नौ साल तक चलेगा। यह भारत में सबसे बड़ा मिशन संबंधी महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस कार्यक्रम है। ई-पासपोर्ट जारी करने के लिए नए तरीके विकसित किए जाएंगे। कंपनी के बिजनेस इकाई के पब्लिक सेक्टर हेड तेज भाटला ने कहा कि कि हम तकनीक (ई-पासपोर्ट के लिए) लाएंगे। लेकिन, पासपोर्ट बुकलेट देने या प्रिंट करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सरकार करती रहेगी।
विज्ञापन