फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Chinese Troops Will Be Positioned In Pakistan, Indian government on alert

पाकिस्तान में तैनात होगी चीनी सेना, भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sun, 13 Mar 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 03:11 PM IST
सार

  • चीन-पाक आर्थिक राजमार्ग
  • तैनात होगें चीनी सैनिक
  • भारत की बढ़ी मुश्किलें
  • क्या करेगा भारत

विज्ञापन
Chinese Troops Will Be Positioned In Pakistan, Indian government on alert
चीनी सेना - फोटो : Getty Images

विस्तार

चीन जल्द ही पाकिस्तान में अपने सैनिकों की तैनाती करने जा रहा है। ये सैनिक चीन-पाकिस्तान के करीब 3,000 किमी लंबे आर्थिक मार्ग पर तैनात किए जाएंगे जो बलुचिस्तान के ग्वादर पोर्ट से चीन के शिनजियांग प्रांत को जोड़ता है।

विज्ञापन


एनडीटीवी के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र सरकार के इस विषय से अवगत करा दिया है। एजेंसियों ने दावा किया है कि इस आर्थिक मार्ग पर चीन के सैनिकों के अलावा पाकिस्तानी सेना के जवान भी तैनात रहेंगे। इस हाइवे पर पाकिस्तान अपने तीन स्वतंत्र इंफैंट्री बिग्रेड और दो अतिरिक्त आर्टिलरी रेजीमेंट की तैनाती करेगा। इनमें एक ब्रिगेड में तीन रेजीमेंट होंगे और हर रेजीमेंट में करीब 1,000 सैनिक हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिस आर्थिक राजमार्ग पर इन सैनिकों की तैनाती की जा रही है वह पाकिस्तान के बलुचिस्तान के ग्वादर पोर्ट से शुरू होकर मकरन, लाहौर और इस्लामाबाद होते हुए पाक शासित कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान को जोड़ती हुई चीन के शिनजियांग प्रांत के काशगर में जाकर खत्म होती है। यह मार्ग करीब 3,000 किमी लंबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति ने किया था ऐलान

Chinese Troops Will Be Positioned In Pakistan, Indian government on alert
चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर - फोटो : Google Map

चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) पर चीनी सैनिकों की तैनाती का पहला चरण दिसंबर 2016 में पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही चीन की पहुंच भारतीय महासागरों और अन्य क्षेत्रों तक हो जाएगी।

इस कॉरिडोर का सबसे ज्यादा फायदा चीन को ही मिलने वाला है। इससे वह आसानी से खाड़ी देशों से कच्चे तेल का आयात कर सकता है। इतना ही इस कॉरिडोर के बनने से खाड़ी देशों से चीन की दूरी 12,000 किमी से घटकर एक चौथाई रह जाएगी।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले साल अप्रैल के महीने में पाकिस्तान की यात्रा कि थी। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान में हाईवे निर्माण के लिए 46 अरब डॉलर खर्च करने का प्रावधान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed