{"_id":"618ed243260db36f6a486144","slug":"chinese-soldiers-surveying-border-posts-and-villages-in-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: पीओके में सीमा चौकियों व गांवों का सर्वेक्षण कर रहे चीनी सैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद: पीओके में सीमा चौकियों व गांवों का सर्वेक्षण कर रहे चीनी सैनिक
Sat, 13 Nov 2021 02:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:15 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, पीओके के गांवों का दौरा करने वाले पीएलए के सैनिक इन्हें आदर्श गांवों के रूप में बनाने का संकेत दे रहे हैं, जिनका इस्तेमाल नागरिक और सेना कर सकते हैं।
विज्ञापन
चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सीमा चौकियों और गांवों का सर्वेक्षण कर रहे हैं, जबकि भारतीय सेना यहां निगरानी जारी रखे है।
विज्ञापन
कश्मीर ऑब्जर्वर की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि करीब चार दर्जन चीनी सैनिक पीओके के केल, जुरा और लीपा सेक्टर में एक महीने पहले पहुंचे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान केल, जुरा, लीपा और कुछ अन्य क्षेत्रों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजता है। यहां 40 से अधिक पीएलए सैनिक इन सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ खुद को पांच या छह के समूहों में बांटकर यह सर्वेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीओके के गांवों का दौरा करने वाले पीएलए के सैनिक इन्हें आदर्श गांवों के रूप में बनाने का संकेत दे रहे हैं, जिनका इस्तेमाल नागरिक और सेना कर सकते हैं।