{"_id":"5d291d158ebc3e6c961a00ae","slug":"chinese-soldiers-enter-1-5-km-in-indian-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में डेढ़ किमी तक घुसे चीनी सैनिक, दोकलम गतिरोध के दो साल बाद चीन की घुसपैठ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सीमा में डेढ़ किमी तक घुसे चीनी सैनिक, दोकलम गतिरोध के दो साल बाद चीन की घुसपैठ
Sat, 13 Jul 2019 05:21 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
India-China border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकलम गतिरोध के तकरीबन दो साल बाद चीनी सेना की ओर से एक बार फिर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की खबर है। कुछ भारतीय अधिकारियों का कहना है कि 6 जुलाई को चीनी सैनिक जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में गाड़ियों से डेमचोक सेक्टर में करीब डेढ़ किलोमीटर तक घुस आए।
कोयुल गांव में घुसे चीनी सैनिकों ने दलाईलामा के 84वें जन्मदिन पर तिब्बती शरणार्थियों द्वारा झंडा फहराने का विरोध किया। भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा शरणार्थियों की गतिविधियों पर ध्यान देने का आश्वासन मिलने के बाद वह वहां से कुछ घंटों बाद वापस लौट गए।
वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि चीनी सेना ने सीमा रेखा पार नहीं की। वे सेना की वर्दी में भी नहीं थे। उन्होंने सिर्फ बैनर दिखाए, जिसमें लिखा था, ‘तिब्बत को विभाजित करने के लिए सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें। सूत्रों का कहना है कि दो गाड़ियों से आए 11 चीनी लोग सीमा पर 30 से 40 मिनट रुके और वहीं से वापस चले गए।