फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese People Liberation Army intruded near Arunachal border after Dokalam 

दोकलम के बाद अरुणाचल सीमा के पास घुसी चीनी सेना, बनाए कैंप, घर और टॉवर

Sat, 31 Mar 2018 03:31 PM IST
एजेंसी, किबितू (अरुणाचल  प्रदेश)
एजेंसी, किबितू (अरुणाचल  प्रदेश) Updated Sat, 31 Mar 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Chinese People Liberation Army intruded near Arunachal border after Dokalam 

दोकलम क्षेत्र में 73 दिनों तक चले गतिरोध के बाद चीन ने इस बार अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश के किबितू इलाके के दूसरी तरफ टाटू क्षेत्र में चीन ने बुनियादी ढांचे तैयार कर लिए हैं जिनमें चीनी सेना (पीएलए) के कैंप और घर भी शामिल हैं। टाटू क्षेत्र में सैन्य सर्विलांस उपकरणों के साथ चीन ने निगरानी चौकी और चीनी दूरसंचार टॉवर भी बना लिए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में चीन जाकर भारतीय राजदूत गौतम बंबावले द्वारा दोकलम में चीनी सैनिकों के दोबारा निर्माण कार्य करने संबंधी रिपोर्ट को खारिज करने के कुछ दिन बाद ही यहां दूरसंचार टॉवरों, सेना के कैंपों और घरों के निर्माण की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


बंबावले ने दावा किया था कि दोकलम की यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एएनआई द्वारा जारी तस्वीरों में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाके में निर्माण कार्य साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में दिखाया गया है कि चीन ने किस प्रकार से टाटू में दूरसंचार के टॉवर खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यहां चीन ने ऐसी चौकियां भी बना ली हैं जिनमें हर तरह की निगरानी व्यवस्था मौजूद है। भारत-चीन के बीच लंबी सीमा तीन इलाकों में बंटी हुई है। इनमें एक इलाका पश्चिमी लद्दाख और अक्साई-चिन की बीच है, दूसरा मध्य क्षेत्र उत्तराखंड और तिब्बत के बीच और तीसरा पूर्वी क्षेत्र तिब्बत को सिक्किम और अरुणाचल से अलग करता है। चीन ने अपने इसी इलाके में यह निर्माण कार्य किया है। इसे लेकर एक बार फिर दोनों देशों के बीच दोकलम जैसा विवाद पैदा हो सकता है।


यथास्थिति पर भारत-चीन में हुई बयानबाजी

भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने हाल ही में साउथ चायना मार्निंग पोस्ट को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कुछ बेहद संवेदनशील इलाके हैं जहां यथास्थिति नहीं बदली जानी चाहिए। यदि कोई उसे बदलने की कोशिश करता है तो इससे दोकलम में जो कुछ हुआ वैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। इसकी प्रतिक्रिया में चीन ने कहा था कि दोकलम चीनी इलाका है और इसकी यथास्थिति में बदलाव का सवाल ही खड़ा नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed