{"_id":"68242e6bacb7e1e99200f975","slug":"chinese-newspaper-global-times-account-ban-on-x-in-india-action-taken-for-spreading-fake-news-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी प्रोपेगैंडे पर कार्रवाई: शिन्हुआ-ग्लोबल टाइम्स का 'X' अकाउंट बंद, तुर्किये प्रसारक पर भी चला चाबुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेशी प्रोपेगैंडे पर कार्रवाई: शिन्हुआ-ग्लोबल टाइम्स का 'X' अकाउंट बंद, तुर्किये प्रसारक पर भी चला चाबुक
Wed, 14 May 2025 11:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 14 May 2025 11:17 AM IST
सार
भारत में चीन और तुर्किये के प्रसारकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। देश विरोधी चीजों को फैलाने के आरोप में भारत में चीन की सरकारी समाचार एजेंसी और स्थानीय अखबार के 'एक्स' अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे ही तुर्किये के प्रसारक पर के अकाउंट पर भी रोक लगा दर गई है।
विज्ञापन
X
- फोटो : X/स्क्रीनशॉट
विस्तार
भारत में 'एक्स' पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और अखबार ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट बंद प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा तुर्किये प्रसारक 'टीआरटी वर्ल्ड' का 'एक्स' खाता भारत में रोक दिया गया। देश विरोधी फर्जी खबरें फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
चीन से जुड़ा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा की। पड़ोसी देश का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा है। हालांकि, भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम को व्यर्थ और बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से इस अस्वीकार्य वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
BSF: 504 घंटे में पाकिस्तान की कैद से यूं हुई बीएसएफ जवान की रिहाई, छह फ्लैग मीटिंग और 84 बार बजी सीटी
विज्ञापन
WPI: अप्रैल में थोक मूल्य मुद्रास्फीति घटकर 0.85% हुई, यह बीते 13 महीने में सबसे कम; मार्च में 2.05 फीसदी थी
BSF Constable Returns: 21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान
क्यों हुई कार्रवाई?
भारत ने बुधवार को दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी दुष्प्रचार और अपुष्ट सूचना फैलाने के आरोप में माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और ग्लोबल टाइम्स के हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया।
चीन में भारतीय दूतावास ने भी दी थी चेतावनी
घटनाक्रम चीन में भारतीय दूतावास की ओर से स्थानीय मीडिया आउटलेट्स को सोशल मीडिया पर अपुष्ट तथ्य और फर्जी सूचना पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी दिए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ। दूतावास ने उस समय ट्वीट किया था कि जब मीडिया आउटलेट स्रोतों की पुष्टि किए बिना ऐसी जानकारी साझा करते हैं, तो यह जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है और पत्रकारिता की नैतिकता में गंभीर चूक को दिखाता है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन