फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese Ambassador to India Sun Weidong issues statement over India China border issue

सीमा विवाद पर बोले भारत में नियुक्त चीनी राजदूत, हमें शांतिपूर्ण तरीके से समाधान खोजने की जरूरत

Fri, 10 Jul 2020 04:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Chinese Ambassador to India Sun Weidong issues statement over India China border issue
चीनी राजदूत सुन वीदोंग - फोटो : ANI

भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिशों के दौरान भारत में चीनी राजदूत सुन वेदोंग की ओर से बयान आया है। सुन वेईडॉन्ग ने सीमा विवाद के मुद्दे को शांति से सुलझाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अतीत से चला आ रहा सीमा विवाद संवेदनशील और जटिल है। हमें समान परामर्श और शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से उचित समाधान खोजने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि भारत और चीन को आपसी सहयोग से ऐसे कदम उठाने चाहिए जिनसे दोनों का फायदा हो, न कि ऐसे काम करें जिनसे दोनों को नुकसान भुगतना पड़े। 

विज्ञापन
 
सुन वेईडॉन्ग ने अपने बयान के जरिए भारत-चीन के बीच संबंधों को सुधारने के लिए तीन सुझाव दिए। पहला- भारत और चीन को प्रतिस्पर्धी नहीं पार्टनर होना चाहिए। दूसरा- भारत और चीन को शांति की चाह रखनी चाहिए, न कि संघर्ष की और तीसरा- भारत और चीन को पारस्परिक हित के कदम उठाने चाहिए। दोनों देशों को ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे कि उनका नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमांडर लेवल की बातचीत में हुए समझौते के आधार पर अब हमारी सेनाएं पीछे हट चुकी हैं। चीन के राजदूत ने कहा कि चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से किए गए वार के बाद भारत में चीन के प्रति अविश्वास का माहौल बढ़ा है।

 

इससे पहले सैन्य तनाव की स्थिति को लेकर वेईडॉन्ग ने उम्मीद जताई थी कि दोनों पक्ष सैन्य तनाव की स्थिति को और जटिल बनाने से बचेंगे। सुन ने कहा था कि आपसी सम्मान और समर्थन निश्चित तौर पर दोनों देशों के हित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed