{"_id":"5f9f10be8ebc3e9bad321cfa","slug":"china-will-start-construction-of-sichuan-tibet-rail-project-near-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश के पास सिचुआन-तिब्बत रेल परियोजना का निर्माण शुरू करेगा चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश के पास सिचुआन-तिब्बत रेल परियोजना का निर्माण शुरू करेगा चीन
Mon, 02 Nov 2020 01:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के पास सिचुआन-तिब्बत रेल परियोजना का निर्माण शुरू करने जा रहा है। यह रेल प्रोजेक्ट सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी रेलवे ने दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत के यान और तिब्बत के लिंझी के बीच दो सुरंग और एक पुल के लिए बोली आमंत्रित की है। साथ सिचुआन-तिब्बत रेलवे के यान-लिंझी खंड पर बिजली आपूर्ति परियोजना के लिए भी बोली आमंत्रित की गई है। लिंझी अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के पास स्थित है।
विज्ञापन
किंगघई-तिब्बत के बाद चीन की यह दूसरी रेलवे परियोजना है, जिसका तिब्बत में निर्माण शुरू होने जा रहा है। सिचुआन-तिब्बत रेल परियोजना सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू से शुरू होती है, जो क्वादो से होकर तिब्बत पहुंचती।
विज्ञापन
इस रेल परियोजना के निर्माण से चेंगदू से तिब्बत की राजधानी लहासा तक की यात्रा को 48 घंटे से घटाकर 13 घंटे कर देगी। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिचुआन-तिब्बत रेल परियोजना पर करीब 47 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।