फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China will not change his stand on NSG and Azhar masood issues

एनएसजी और मसूद अजहर पर चीन ने नहीं बदला अपना रूख  

Fri, 14 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
China will not change his stand on NSG and Azhar masood issues
modi china xi - फोटो : pti
राष्ट्रपति शी जिनपिंग भले ही भारत के रिश्तों को मजबूती देने के लिए भारत आ रहे हो। मगर चीन अब भी आतंकवादी मसूद अजहर और एनएसजी में भारत के प्रवेश जैसे जटिल मुद्दों पर भारत के खिलाफ अपने रूख को बदलने के लिए तैयार नहीं है। शी शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गोवा आ रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत और चीन के बीच कुछ विवादों को छोड़कर संबंधों में महान प्रगति है। उन्होंने कहा कि एनएसजी और अजहर के मुद्दे पर बीजिंग के रुख पर कोई अंतर आया है। प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की सूची बनाने वाली संयुक्त राष्ट्र की समिति यूएन चार्टर के प्रावधानों के मुताबिक काम करती है। समिति को सही तथ्यों और अपने सदस्यों की सहमति के आधार पर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंधित व्यक्ति को लेकर सभी पक्ष बंटे हुए थे। इसलिए चीन अजहर को सूची में शामिल नहीं करने के खिलाफ है। वहीं परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह यानी एनएसजी में भारत के प्रवेश को लेकर भी चीन ने अपने स्टैंड को बदलने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों की मुख्यधारा सकारात्मक है। चीन प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि  दोनों देश विवादित मुद्दों पर बातचीत कर आगे बढ़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed