फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China warns India on security clearance issue for firms

भारत ज्यादा सुरक्षा जांच करेगा तो होगा नुकसान: चीन

Wed, 06 Apr 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 02:38 PM IST
सार

  • मसूद अजहर पर बैन पर वीटो लगाने का मामला गरमाता
  • भारत ने उर्जा, रेलवे, दूरसंचार आद‌ि फर्मों के लिए करीब 25 फर्मों को सुरक्षा क्लीयरेंस दिया है

विज्ञापन
China warns India on security clearance issue for firms
india-china - फोटो : india-china

विस्तार

चीन के यूएन में आतंकी मसूद अजहर पर बैन पर वीटो लगाने का मामला गरमाता जा रहा है। इसके चलते चीन से नाराज भारत द्वारा चीनी फर्मों के सुरक्षा क्लीयरेंस का मामला सुर्खियों में है।

विज्ञापन


चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार चीनी फर्मों की सुरक्षा क्लीयरेंस की बात अगर भारत करता है तो उसको ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अखबार के अनुसार भारत सरकार के इस फैसले से चीन से ज्यादा भारत को ही नुकसान होगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंस के एक फेलो का मानना है कि सुरक्षा क्लीयरेंस के चलते चीनी कंपनियां भारतीय फर्मों के साथ कारोबार करने से पूर्व एक बार विचार जरूर करेंगी। अगर गहराई से देखा जाए तो इसका असर भारतीय उधोग पर ज्यादा पड़ेगा। हालांकि अखबार का कहना है कि इस सबके बावजूद भारत में पिछले दो साल में व्यापारिक माहौल में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी फर्मों ने भारत में मिली प्रतिक्रिया को अच्छा बताया है। भारत ने उर्जा, रेलवे, दूरसंचार आद‌ि फर्मों के लिए करीब 25 फर्मों को सुरक्षा क्लीयरेंस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed