फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China is plotting a big conspiracy to stop the Indian Army in Ladakh, digging on LAC

लद्दाख में भारतीय सेना को रोकने के लिए चीन रच रहा है बड़ी साजिश, एलएसी पर कर रहा है 'खुदाई'!

Fri, 18 Sep 2020 06:17 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Sep 2020 06:17 PM IST
सार

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पैंगोंग झील क्षेत्र के उत्तरी और दक्षिणी तटों पर भारतीय सैनिकों की गश्त रोकने का प्रयास किया है। पिछले तीन सप्ताह के दौरान 45 साल में पहली बार एलएसी पर हवा में गोलियां चलाई गई हैं। डेपसांग में भी पीएलए भारी हथियार जमा कर रहा है...

विज्ञापन
China is plotting a big conspiracy to stop the Indian Army in Ladakh, digging on LAC
रेजांग ला के पास मौजूद चीनी सैनिक - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में जिस तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं, उससे निकट भविष्य में भारतीय सैनिकों और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच बड़ी झड़प हो सकती है। पीएलए ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील सहित कई दूसरे इलाकों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सैनिकों की गश्त रोकने के लिए 'अवरोधक' बना रहा है। जिन इलाकों में भारतीय सैनिक पहले बिना किसी दिक्कत के गश्त करते थे, उन जगहों को तंग बनाया जा रही है। पीएलए ने मशीनों से इन जगहों पर खुदाई भी की है।

विज्ञापन


रास्ते को जानबूझकर इतना संकरा बनाया जा रहा है कि जिससे भारतीय सैनिकों को गश्त के दौरान आगे बढ़ने में दिक्कतें आएं। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कह चुके हैं कि दुनिया की कोई ताकत भारतीय सैनिकों को लद्दाख क्षेत्र में हमारी सीमा पर गश्त लगाने से नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर राज्यसभा में दिए अपने बयान में कहा था, चीन की गतिविधियों से पूरी तरह से स्पष्ट है कि उसकी ‘कथनी और करनी' में बड़ा अंतर है। जब दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी तब उसने यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया, जिसे हमारे सैन्य बलों ने विफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र सहित टकराव वाले सभी इलाकों से अपने सैनिकों को पूर्ण रूप से हटाने वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश न करे।

सूत्रों के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पैंगोंग झील क्षेत्र के उत्तरी और दक्षिणी तटों पर भारतीय सैनिकों की गश्त रोकने का प्रयास किया है। पिछले तीन सप्ताह के दौरान 45 साल में पहली बार एलएसी पर हवा में गोलियां चलाई गई हैं। डेपसांग में भी पीएलए भारी हथियार जमा कर रहा है।

यहां पर भारतीय सैनिकों की गश्त की राह में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, हमें एलएसी पर मजबूती से अपना दावा जताना है। इसके लिए चीन से बातचीत सहित तमाम दूसरे विकल्प खुले रखे गए हैं। भारत को अपने सभी पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर नियमित गश्त करनी होगी। ये तय है कि अगर भारत ने किसी भी पॉइंट पर गश्त रोकी तो पीएलए वहां कब्जा जमाने में देरी नहीं करेगा।


चीन की सेना ने लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से में हथियारों के अलावा निर्माण सामग्री भी जमा की है। यहां पक्के बंकर बनाए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि यह क्षेत्र भारत के सामरिक महत्व के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। भारत ने अब उन इलाकों में अतिरिक्त सैन्य बल तैनात किए हैं, जहां एलएसी पर चीन हमारे गश्त रूट को बाधित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed