फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China created challenges around the world says Britain

चीन के कदमों से दुनियाभर में चुनौतियां पैदा हुईं, हमारा ध्यान हांगकांग पर है: ब्रिटेन

Fri, 24 Jul 2020 09:07 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
China created challenges around the world says Britain
सांकेतिक तस्वीर

ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि चीन के कुछ कदमों ने दुनियाभर में चुनौतियां पैदा की हैं। वहीं, पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के प्रयासों का स्वागत किया। ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर फिलिप बार्टन ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान हांगकांग में चीन के विवादित सुरक्षा कानून, गलवां घाटी में झड़प में भारतीय सैनिकों के शहीद होने और शिनजियांग में उइगुर मुसलमानों के मानवाधिकार हनन के मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने चीन के साथ सार्थक भागीदारी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, चीन के कदमों के कारण दुनियाभर में चुनौतियां पैदा हुई हैं। हमारा ध्यान खास तौर पर हांगकांग पर है। भारत के लिए खास तौर पर एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर ध्यान है। ये चिंताजनक चीजें हैं। 
विज्ञापन


बार्टन ने कहा, क्षेत्र और दुनियाभर में चीन द्वारा पैदा की गई चुनौतियों को हमने स्पष्ट तौर पर देखा है। ब्रिटेन चीन के साथ काम करना चाहता है। हमें सकारात्मक और ठोस भागीदारी की अपेक्षा है... लेकिन हमारे लिए चुनौतियां हैं। हांगकांग भी एक चुनौती है। हांगकांग में नया सुरक्षा कानून थोपे जाने के बाद चीन और ब्रिटेन के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन का कहना है कि 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपते समय जो समझौता हुआ था उसका उल्लंघन किया गया है। राजदूत ने संकेत दिया कि ब्रिटेन चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका जैसे सहयोगी राष्ट्रों के साथ मिलकर काम करेगा।


पूर्वी लद्दाख, हांगकांग और दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रवैये के बारे में सवाल पर बार्टन ने कहा, हमारे हितों के खिलाफ देशों की कार्रवाई के सबंध में हम साझा हित वाले लोगों के साथ सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed