फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china cpec project in critical condition after nawaz sharif resign

नवाज के जाने से चीन के पाक में चल रहे CPEC प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट

Fri, 04 Aug 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
 china cpec project in critical condition after nawaz sharif resign
CPEC Project

चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जाने से 50 अरब डॉलर वाले चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर कुछ अनिश्चितता के बादल मंडरा सकते हैं।

विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स  में विशेषज्ञों ने बताया दोनों देशों के संबंधों में नवाज के इस्तीफे का कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन CPEC प्रोजेक्ट के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। पाक के कुछ राजनीतिक दल इस प्रोजेक्ट को लेकर असहमत हैं। बता दें कि पाक के राजनीतिक दल CPEC के पूर्वी रूट की प्राथमिकता को लेकर विरोध जता रहे हैं।  
विज्ञापन


लेख में ये भी लिखा हैं कि नवाज सरकार CPEC प्रोजक्ट के लिए सकारात्मक रूख अपनाए हुई थी। पाकिस्तान में पंजाब और सिंध प्रांत पूर्वी रूट पर हैं जो आर्थिक रूप से विकसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पश्चिमी रूट कम विकसित खैबर पख्तून से होकर गुजरेगा। इस कड़ी में नवाज सरकार पूर्वी रूट का समर्थन कर रही थी लेकिन पाक के विपक्षी दल पश्चिमी रूट के समर्थन में आ खड़ें हुए हैं, जिसकी वजह से चीन के CPEC प्रोजेक्ट पर पानी फिरता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed