फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China cleared the situation, no danger of flood in Assam and Arunachal Pradesh

अब अरुणाचल प्रदेश व असम में बाढ़ का खतरा नहीं, चीन ने स्पष्ट की स्थिति

Tue, 23 Oct 2018 03:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
China cleared the situation, no danger of flood in Assam and Arunachal Pradesh

चीन की यार्लंग त्संगपो नदी में आई बाढ़ के चलते अरुणाचल प्रदेश और असम में बाढ़ आने की आशंका थी। अब चीन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत के इन दोनों राज्यों को बाढ़ की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोमवार को चीन की ओर से जानकारी दी गई कि नदी में बाढ़ की स्थिति अब सामान्य हो गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि कृत्रिम झील के निर्माण के दौरान भूस्खलन और तिब्बत में उसकी मुख्य धारा को रोकने की वजह से यार्लंग त्संगपो नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया था। चीन की सूचना के बाद भारत ने अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। चीन ने 17 अक्तूबर को हुए भूस्खलन के बारे में भारत को बता दिया था। 

विज्ञापन

कृत्रिम झील बनाने के लिए रोकी थी नदी की मुख्य धारा

कृत्रिम झील के निर्माण के कारण तिब्बत में यार्लंग त्संग्पो नदी की मुख्य धारा को रोक दिया गया था। असम में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा पर अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया था। 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि 20 अक्तूबर से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति सामान्य होने लगी थी। उन्होंने कहा कि हम भूस्खलन की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और भारत के साथ हर जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन के हाइड्रोलॉजिक विभाग ने भूस्खलन के तुरंत बाद भारत को स्थिति के बारे में बता दिया था। 

आगे भी जानकारियां साझा करता रहेगा चीन

यार्लंग त्संग्पो नदी को भारत में प्रवेश करने के बाद अरुणाचल में सियांग नदी कहा जाता है और जब वह असम में प्रवेश करती है तो उसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। चीन द्वारा जारी किए गए बयान में यह भी कहा कि वह आगे भी बाढ़ संबंधी जानकारियां भारत के साथ साझा करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed