{"_id":"5a3090f24f1c1b97678c14b7","slug":"china-built-new-roads-in-last-2-months-in-doklam-shows-satellite-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम: पिछले दो महीनों में कई नई सड़कें बना चुका है चीन, सैटेलाइट फोटोज से हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम: पिछले दो महीनों में कई नई सड़कें बना चुका है चीन, सैटेलाइट फोटोज से हुआ खुलासा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच हुए डोकलाम विवाद के बावजूद चीन पिछले दो महीनों में वहां नई सड़कें बना चुका है, यह बात डोकलाम की नई सैटेलाइट फोटोज में पता लगा है। नई सैटेलाइट फोटोज के हिसाब से चीन के नए रास्ते फरवरी तक पूरे हो जाएंगे वहीं दो रास्ते उसने हाल ही में अक्टूबर और दिसंबर के बीच में बनाए हैं। यह सड़कें उसी जगह के आसपास बनाई गई हैं जहां कुछ महीनों पहले तक भारत और चीन के सैनिक लगभग 70 दिनों तक एक दूसरे के सामने डंटे हुए थे।
विज्ञापन
बौखलाए 'ड्रैगन' ने एक बार फिर डोकलाम पर चली चाल, 1800 चीनी सैनिकों ने डाला डेरा
बता दें कि इसी साल के जून में भारत और चीन के सैनिकों का जो आमना-सामना हुआ था वह चीन द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर ही हुआ था, भारत चीन द्वारा बनाई जा रही सड़क के विरोध में था, लेकिन चीन अपनी बात पर अड़ा हुआ था।
विज्ञापन
अभी हाल में चीन ने बयान जारी कर कहा था कि डोकलाम विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच के संबंधों में घटास आई है। यह भी कहा गया कि दोनों के बीच भरोसा बनाए रखने के लिए भारत द्वारा संतोषजनक कदम भी नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन
पिछले दिनों यह खबर भी आई थी कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में अभी एक हजार के करीब सैनिकों को तैनात कर रखा है और ऐसा पहली बार है कि सर्दियों में भी उसके सैनिक वहां हैं। चीन की इस हरकत को देखते हुए भारत भी अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार है।