फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Avalanche in Tibet Nyingchi Switzerland of Tibet several dead and missing as rescue ops flow news in hin

China: तिब्बत के शहर में भीषण हिमस्खलन, कम से कम आठ की मौत, लापता लोगों की संख्या का खुलासा नहीं

Thu, 19 Jan 2023 07:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Jan 2023 07:48 PM IST
सार

यह आपदा कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन की सरकार ने यहां फंसे लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीम उतार दी है। 

विज्ञापन
China Avalanche in Tibet Nyingchi Switzerland of Tibet several dead and missing as rescue ops flow news in hin
हिमस्खलन। (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के तिब्बत में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एक शहर में भीषण हिमस्खलन की वजह से बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया है कि न्यींगची शहर में इस हिमस्खल की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग पहाड़ों से गिरी बर्फ के नीचे ही दब गए। 
विज्ञापन


यह आपदा कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन की सरकार ने यहां फंसे लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीम उतार दी है। यह राहत-बचाव दल बर्फ में दबे लोगों के शव निकालने के अलावा लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश में जुटा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि न्यींगचीकी समुद्रतल से ऊंचाई 9300 फीट है। इसे तिब्बत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हिमस्खलन मंगलवार रात आठ बजे के करीब मेनलिंग काउंटी में स्थित पई गांव को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। इसमें कई लोगों के दबे होने का अनुमान है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए 131 लोगों और 28 वाहनों को रातोंरात रेस्क्यू मिशन के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चीन के आपात प्रबंधन मंत्रालय ने भी एक रेस्क्यू टीम रवाना की है। इसमें 246 कर्मी, 70 वाहन और 994 सर्चिंग डिवाइस शामिल हैं, जो फंसे हुए लोगों को निकालने के काम आएंगे। इसके अलावा लापता लोगों को ढूंढने के लिए 10 बड़े उपकरण भी इलाके में भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed