{"_id":"5acaf0104f1c1bec618b645c","slug":"china-and-india-in-the-battle-of-right-chinese-soldiers-crossing-6-km-inside-indian-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और भारत के बीच फिर भड़की हक की लड़ाई, भारतीय सीमा में 6 किमी अंदर तक घुसे चीनी सैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन और भारत के बीच फिर भड़की हक की लड़ाई, भारतीय सीमा में 6 किमी अंदर तक घुसे चीनी सैनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरुण प्रदेश
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की घुसपैठ से तनाव का माहौल पैदा हो गया है। असफिला क्षेत्र में चीन के दावे से गतिरोध और भी बढ़ गया है। रिपोर्टस के मुताबिक चीनी सैनिक लद्दाख के पैंगोंग झील के पास भारत की सीमा में 6 किलोमीटर तक अंदर घुस आए।
विज्ञापन
इस मामले की पूरी जानकारी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने गृह मंत्रालय को दी है। मार्च 2018 में सबसे ज्यादा 20 बार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी पैंगोंग झील के पास चीन ने 28 फरवरी, 7 मार्च और 12 मार्च को घुसपैठ की। तिब्बत सीमा पुलिस ने इस घुसपैठ पर कड़ा विरोध जताया। चीनी सैनिक 6 किलोमीटर तक अंदर घुस आए थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पैंगोंग में अगस्त 2017 में चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर पत्थरबाजी की थी। इन सैनिकों ने ITBP से उलझने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय जवानों ने चीन की कोशिशों को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 8 अप्रैल को चीन ने भारतीय सेना द्वारा अरुणाचल प्रदेश के असफिला क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर आपत्ति जताई थी और इस क्षेत्र पर अपना हक जताया था। चीन ने कहा था कि भारत द्वारा इस क्षेत्र में की जा रही पेट्रोलिंग अतिक्रमण है। यह क्षेत्र चीन का हिस्सा है। हालांकि भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था कि असफिला अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी क्षेत्र का हिस्सा है, और हम यहां लगातार पेट्रोलिंग करते आ रहे हैं।