फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China against India on making Ladakh a union territory, Foreign Ministry gave answer

लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाने के विरोध में उतरे चीन को भारत ने दिया ये जवाब

Tue, 06 Aug 2019 08:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 06 Aug 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
China against India on making Ladakh a union territory, Foreign Ministry gave answer
भारत-चीन (सांकेतिक तस्वीर)

भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान करते हुए चीन ने मंगलवार को कश्मीर की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें यथास्थिति को एकपक्षीय तरीके से बदलने वाले तथा दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचना चाहिए। चीन ने लद्दाख को पृथक केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के भारत के कदम पर अपना विरोध भी जताया।

विज्ञापन


चीन के विरोध पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 भारत का आंतरिक मामला है। भारत अन्य देशों के आंतरिक मामलों में टिप्पणी नहीं करता और इसी तरह की उम्मीद वह अन्य देशों से भी करता है। 
विज्ञापन

 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-चीन सीमा का जहां तक सवाल है, दोनों पक्ष एक उचित, यथोचित समाधान पर सहमत हैं। 


क्या कहा चीनी प्रवक्ता ने?

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बीजिंग में कश्मीर पर चीन के रुख को स्पष्ट और एकरूप बताया और कहा कि यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच इतिहास की विरासत से आया है जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी आमसहमति है। हुआ ने नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलाबारी तथा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत सरकार के कदम से जुड़े मीडिया के सवालों के लिखित जवाब में कहा कि चीन कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।

उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षों को संयम बरतना चाहिए और सतर्क होकर कदम उठाने चाहिए, खासकर यथास्थिति को एकतरफा तरीके से बदलने वाले तथा तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचना चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed